राजकोट में उठेगा हिटमैन का तूफान…रोहित शर्मा के हाथों ध्वस्त होगा शाहिद अफरीदी का रिकॉर्ड

राजकोट में उठेगा हिटमैन का तूफान…रोहित शर्मा के हाथों ध्वस्त होगा शाहिद अफरीदी का रिकॉर्ड


पूर्व भारतीय कप्तान व सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा अपने तूफानी अंदाज में खेलने के लिए जाने जाते हैं. वनडे क्रिकेट को मानो रोहित का फेवरेट फॉर्मेट हो. उन्होंने लिमिटेड ओवर्स के इस फॉर्मेट में ऐसे-ऐसे कारनामे किए हैं, जो कि शायद ही कोई कर पाएगा. या फिर यूं कह दें रोहित इस फॉर्मेट के किंग हैं, तो बिल्कुल गलत नहीं होगा. रोहित 50 ओवर के फॉर्मेट में इकलौते खिलाड़ी हैं, जिनके नाम 3 दोहरा शतक है. हालांकि, रोहित न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले मुकाबले में कुछ खास नहीं कर पाए थे और महज 26 रन बनाकर पवेलियन लौट गए थे. रोहित के पास आज के मुकाबले में एक अनोखा कीर्तिमान रचने का मौका है. वह पाकिस्तान के तूफानी ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी के रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं. दरअसल, हम बात कर रहे हैं न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के रिकॉर्ड के बारे में.

टूटेगा अफरीदी का रिकॉर्ड

गौरतलब है कि न्यूजीलैंड टीम के खिलाफ आज तक के क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के ठोकने का रिकॉर्ड पाकिस्तानी ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी के नाम पर है. अफरीदी ने अपने करियर के दौरान 1996-2015 के बीच 38 में से 35 पारियों में कीवियों के खिलाफ 50 ठोकने का कारनामा किया था. बता दें कि रोहित शर्मा अफरीदी के रिकॉर्ड को चकनाचूर कर सकते हैं. रोहित के नाम न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे क्रिकेट में 49 छक्के जड़ने का रिकॉर्ड कायम है.अगर आज के मुकाबले में रोहित शर्मा महज 2 छक्के ठोक देते हैं, तो वह अफरीदी के इस रिकॉर्ड को बुरी तरह ध्वस्त कर देंगे.

Add Zee News as a Preferred Source


1 और रिकॉर्ड बनाने का मौका 

रोहित शर्मा के पास कोलकाता के प्रिंस के नाम से मशहूर भारत के महान खिलाड़ी सौरव गांगुली के रिकॉर्ड को ध्वस्त करने का मौका है. दरअसल, सौरव गांगुली ने अपने वनडे करियर के दौरान खेले 311 मैचों में 94 फिफ्टी ठोकी थी. बता दें कि रोहित शर्मा ने भी अपने अभी तक के करियर में ओवरऑल खेले 280 वनडे मुकाबले की 272 पारियों में 94 पचासे ठोके हैं. ऐसे में अगर वह आज महज 1 पचासा और ठोक देते हैं, तो वह दादा के रिकॉर्ड को तोड़ देंगे. सबसे ज्यादा अर्धशक ठोकने के मामले में भारत के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर का नाम है. सचिन ने वनडे के इतिहास में सबसे ज्यादा 145 अर्धशतक ठोके हैं.

टॉप 5 हिटर

न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में अफरीदी 50 छक्कों के साथ नंबर 1 पर हैं. दूसरे नंबर पर रोहित शर्मा 49 छक्के के साथ काबिज हैं. वहीं, तीसरे पायदान पर क्रिस गेल-45 छक्कों के साथ कायम हैं. चौथे पायदान पर श्रीलंका के महान बल्लेबाज सनथ जयसूर्या का नाम है- 41 छक्के,  वहीं, पांचवें और आखिरी पायदान पर इंग्लैंड के विस्फोटक बल्लेबाज जोस बटलर- 29 छक्के  के साथ काबिज हैं.

ये भी पढ़ें: कोलकाता के प्रिंस का रिकॉर्ड होगा ध्वस्त, दूसरे वनडे में तबाही मचाने उतरेंगे हिटमैन, रचेंगे अनोखा इतिहास



Source link