राहुल ने शतक जड़कर मचाई खलबली, तोड़ा अजहरुद्दीन का रिकॉर्ड, इस मामले में नंबर-1

राहुल ने शतक जड़कर मचाई खलबली, तोड़ा अजहरुद्दीन का रिकॉर्ड, इस मामले में नंबर-1


Last Updated:

KL Rahul Century: केएल राहुल भारत के लिए सबसे ज्यादा वनडे शतक लगाने के मामले में मोहम्मद अजहरुद्दीन से आगे निकल गए हैं. उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ राजकोट में आठवां वनडे शतक ठोका और इसके साथ कई रिकॉर्ड भी नाम कर लिए. वह इस साल भारत के पहले शतकवीर भी बने और राजकोट में वनडे सेंचुरी जमाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज भी हैं.

केएल राहुल ने जड़ा आठवां वनडे शतक.

नई दिल्ली. राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल ने करियर का आठवां वनडे शतक जमाया. न्यूजीलैंड के खिलाफ नंबर-5 पर बल्लेबाजी करने आए राहुल ने 112 रन की नाबाद पारी खेलकर भारत को 284 रन के एक मजबूत स्कोर तक पहुंचाया. राहुल तब क्रीज पर आए थे जब भारत की पारी 118 रन पर चार विकेट खोकर लड़खड़ा रही थी. केएल राहुल ने इस शतक के साथ ही कई रिकॉर्ड नाम किए. वह भारत के लिए सबसे ज्यादा वनडे शतक लगाने के मामले में मोहम्मद अजहरुद्दीन से आगे निकल गए हैं और एक मामले में नंबर-1 भी बन गए.

अजहरुद्दीन से आगे निकले राहुल
दरअसल, मोहम्मद अजहरुद्दीन के नाम 334 वनडे मैचों में सात शतक हैं. केएल राहुल ने भारत के लिए इस फॉर्मेट में आठवां सैकड़ा बनाया. इसी के साथ वह कप्तान गिल के बराबर पहुंच गए, जो अब तक वनडे में आठ सेंचुरी बना चुके हैं. वनडे में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम है. वह 53 शतकों के साथ इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा सौ बनाने वाले बल्लेबाज हैं. कोहली ने पिछले साल सचिन तेंदुलकर के 49 वनडे शतकों का रिकॉर्ड तोड़ा था.

केएल राहुल ने जड़ा आठवां वनडे शतक.

इस मामले में बने नंबर-1
केएल राहुल 2025 के बाद से वनडे में 41 से 50 ओवर के बीच सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. फुल मेंबर टीमों में वह इस मामले में पहले नंबर पर काबिज हैं. 140 के स्ट्राइक रेट से वह अब तक 283 रन बना चुके हैं. इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर न्यूजीलैंड के ग्लेन फिलिप्स हैं, जिन्होंने 244 रन बनाए हैं. जेनिथ लियानागे 201 रन के साथ तीसरे स्थान पर हैं. जस्टिन ग्रीव्स (194) चौथे और कॉर्बिन बॉश (162) पांचवें नंबर पर हैं.

About the Author

Shivam Upadhyay

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें

homecricket

राहुल ने शतक जड़कर मचाई खलबली, तोड़ा अजहरुद्दीन का रिकॉर्ड, इस मामले में नंबर-1



Source link