Last Updated:
Business Idea: खंडवा की युवतियों ने इसी सोच के साथ वेस्ट मटेरियल से शानदार प्रोडक्ट तैयार कर एक मिसाल पेश की है. आमतौर पर घरों और ऑफिस में पुराने पेपर, जूट, कपड़ों के बचे हुए टुकड़े या भुट्टे के छिलके बेकार समझकर फेंक दिए जाते हैं. लेकिन इन युवतियों ने इन्हीं वेस्ट चीजों से पर्स, ईयररिंग्स, हैंडमेड ज्वेलरी, पेपर क्विलिंग से फ्लावर और भुट्टे के छिलकों से आकर्षक सजावटी फूल तैयार किए हैं, जो देखने में बेहद खूबसूरत हैं.
नए साल की शुरुआत नई कमाई से हो जाए तो इससे बेहतर क्या हो सकता है. आजकल लोग यूनिक और हैंडमेड चीजों को ज्यादा पसंद कर रहे है. ऐसे में अगर महिलाएं या युवतियां थोड़ी क्रिएटिव है तो हैंडीक्राफ्ट और हैंडमेड गिफ्ट का बिजनेस उनके लिए बेहतरीन विकल्प बन सकता है. इस काम की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसे घर बैठे शुरू किया जा सकता है और नौकरी या पढ़ाई के साथ भी आसानी से किया जा सकता है.
हैंडमेड गिफ्ट बिजनेस में महिलाएं होम डेकोर आइटम, पर्सनलाइज्ड गिफ्ट, फोटो फ्रेम, ज्वेलरी और फेस्टिव सजावटी सामान तैयार कर सकती है. सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए ऑर्डर मिलना भी अब काफी आसान हो गया है. कम लागत में शुरू होने वाला यह काम धीरे-धीरे अच्छी कमाई का जरिया बन सकता है.
खंडवा की युवतियों ने इसी सोच के साथ वेस्ट मटेरियल से शानदार प्रोडक्ट तैयार कर एक मिसाल पेश की है. आमतौर पर घरों और ऑफिस में पुराने पेपर, जूट, कपड़ों के बचे हुए टुकड़े या भुट्टे के छिलके बेकार समझकर फेंक दिए जाते हैं. लेकिन इन युवतियों ने इन्हीं वेस्ट चीजों से पर्स, ईयररिंग्स, हैंडमेड ज्वेलरी, पेपर क्विलिंग से फ्लावर और भुट्टे के छिलकों से आकर्षक सजावटी फूल तैयार किए हैं, जो देखने में बेहद खूबसूरत हैं.
LOCAL 18 से बातचीत में अर्पिता साहू बताती है कि इस तरह का ऑनलाइन ज्वेलरी और हैंडीक्राफ्ट बिजनेस कोई भी महिला आसानी से शुरू कर सकती है. उन्होंने बताया कि कॉलेज में ही उन्हें यह काम सिखाया गया. जिसमें ज्यादा लागत नहीं आई. जूट के पर्स, ईयररिंग्स, स्टोन ज्वेलरी और वेस्ट फैब्रिक से बनी ज्वेलरी लोगों को काफी पसंद आ रही है.
युवतियां बताती है कि सिलाई के दौरान जो कपड़े बच जाते है. उन्हीं कपड़ों से वे ज्वेलरी तैयार करती है. उनकी बनाई हुई कई चीजें सेल भी हो चुकी है. जिससे उनका आत्मविश्वास और बढ़ा है. खास बात यह है कि उनकी बनाई ज्वेलरी कॉलेज की टीचर्स ने भी खरीदी, जिससे उन्हें आगे कुछ नया करने की प्रेरणा मिली. युवतियों का कहना है कि आने वाले समय में वे अपने इन प्रोडक्ट्स को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर बेचेंगी और खुद का स्टार्टअप शुरू करेंगी. हाथ से बने डिजाइन, कम कीमत और यूनिक वैरायटी की वजह से यह बिजनेस महिलाओं के लिए आत्मनिर्भर बनने का बेहतरीन जरिया बन सकता है.