Skip to content

Madhya Pradesh Samachar

News Portal

  • Top Stories
    • FINANCE
    • HEALTH
    • BOLLYWOOD
    • FINANCIAL ADVISORS
  • AUTO
  • REAL STATE
  • SPORTS
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Contact Us
  • About Us
  • Viral Videos
  • Home
CAREER

करेंट अफेयर्स 15 जनवरी: विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने BRICS 2026 का लोगो जारी किया; असम के संगीतकार समर हजारिका का निधन

Madhya Pradesh Samachar15/01/2026
करेंट अफेयर्स 15 जनवरी:  विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने BRICS 2026 का लोगो जारी किया; असम के संगीतकार समर हजारिका का निधन


45 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भारत ने ऑफिशियली 18वें ब्रिक्स (BRICS) 2026 की अध्यक्षता संभाली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लक्षद्वीप मेडिकल कैंप का उद्घाटन किया। असम संगीतकार और गायक समर हजारिका का निधन।

ऐसे ही कुछ प्रमुख करेंट अफेयर्स की जानकारी, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं…

नेशनल (NATIONAL)

1. भारत ने 18वें ब्रिक्स ​​​​​​​की अध्यक्षता संभाली

13 जनवरी को भारत ने ऑफिशियली 18वें ब्रिक्स (BRICS) समिट 2026 की अध्यक्षता संभाली।

BRICS के लोगो में कमल और 'नमस्ते' दर्शाया गया है।

BRICS के लोगो में कमल और ‘नमस्ते’ दर्शाया गया है।

  • विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने थीम, लोगो और वेबसाइट का शुभारंभ किया।
  • ये लोगो विदेश मंत्रालय ने सिटिजन एंगेजमेंट प्लेटफॉर्म पर शुरू किए गए एक ओपन कॉन्टेस्ट के जरिए चुना है।
  • ब्रिक्स समिट 2026 की थीम बिल्डिंग फॉर रिजिलेन्स, इनोवेशन कॉर्पोरेशन एंड सस्टेनेबिलिटी रखी गई है।
  • ब्रिक्स नाम इसके संस्थापक सदस्य देशों- ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका के शुरुआती अक्षरों से बना है।
  • वहीं, मिस्र, इथियोपिया, ईरान, यूएई और इंडोनेशिया बाद में इस फोरम के पूर्ण सदस्य बने।
  • 2026 में ब्रिक्स की स्थापना के 20 साल पूरे हुए हैं।

2. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लक्षद्वीप मेडिकल कैंप का उद्घाटन किया

13 जनवरी को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए लक्षद्वीप में इंडियन नेवी जॉइंट सर्विसेज मल्टी-स्पेशियलिटी मेडिकल कैंप का उद्घाटन किया।

मेडिकल कैंप 12 से 16 जनवरी, 2026 तक चलेगा।

मेडिकल कैंप 12 से 16 जनवरी, 2026 तक चलेगा।

  • ये कैंप लक्षद्वीप के लोगों का फ्री मेडिकल चेकअप के लिए है।
  • इसे गंभीर बीमारियों का पता लगाया जा सके और सही इलाज मुहैया कराने के लिए लगाया गया है।
  • इस कैंप में लक्षद्वीप के अगत्ती, कावारत्ती, एंड्रोथ, अमिनी और मिनिकॉय द्वीप शामिल हैं।

3. क्विक कॉमर्स कंपनियों ने ’10 मिनट में डिलीवरी’ बंद की

ब्लिंकिट जैसी क्विक कॉमर्स कंपनियों ने अब ’10 मिनट में डिलीवरी’ का दावा हटा दिया है। ये बदलाव डिलीवरी बॉयज की हड़ताल और सरकार के दखल के बाद आया है।

ब्लिंकिट के अलावा स्विगी और जेप्टो ने भी कहा है कि अब वे 10 मिनट डिलीवरी वाले विज्ञापन नहीं करेंगे।

ब्लिंकिट के अलावा स्विगी और जेप्टो ने भी कहा है कि अब वे 10 मिनट डिलीवरी वाले विज्ञापन नहीं करेंगे।

  • इससे पहले केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख मांडविया ने क्विक कॉमर्स कंपनियों के टॉप अधिकारियों के साथ अहम बैठक की।
  • श्रम मंत्री ने बैठक में साफ कहा है कि कंपनियों का बिजनेस मॉडल वर्कर्स की जान जोखिम में डालकर नहीं होगा।

4. भारत-फ्रांस ने नई दिल्ली में 38वीं रणनीतिक वार्ता की

13 जनवरी को फ्रांसीसी राष्ट्रपति के राजनयिक सलाहकार इमैनुएल बोन ने नई दिल्ली में 38वीं भारत-फ्रांस रणनीतिक वार्ता की सह-अध्यक्षता की।

38वीं भारत-फ्रांस रणनीतिक वार्ता बैठक में डिफेंस, सिक्योरिटी, टेक्नोलॉजी पर बात हुई।

38वीं भारत-फ्रांस रणनीतिक वार्ता बैठक में डिफेंस, सिक्योरिटी, टेक्नोलॉजी पर बात हुई।

  • फरवरी में फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों AI इंपैक्ट समिट में हिस्सा लेने भारत आएंगे और समिट की सह-मेजबानी भी करेंगे।
  • पीएम नरेंद्र मोदी ने भी फ्रांस के डिप्लोमेटिक एडवाइजर इमैनुएल बोन से मुलाकात की।
  • प्रधानमंत्री ने फ्रांस AI एक्शन समिट में ‘इंडिया-AI इम्पैक्ट समिट 2026’ की घोषणा की थी।

निधन (DEATH)

5. संगीतकार और गायक समर हजारिका का निधन

13 जनवरी को असम के संगीतकार और गायक समर हजारिका का निधन हो गया। वे 75 साल के थे।

हजारिका ने 1960 के दशक में अपने म्यूजिक करियर की शुरुआत की थी।

हजारिका ने 1960 के दशक में अपने म्यूजिक करियर की शुरुआत की थी।

  • हजारिका का पहला एल्बम उत्तर कोंवर प्रोतिमा बरुआ देवी 1968 में रिलीज हुआ था।
  • वो समर भारत रत्न से सम्मानित सिंगर भूपेन हजारिका के सबसे छोटे भाई थे।
  • एल्बम के अलावा उन्होंने उन्होंने उपोपथ, बोवारी और प्रवती पोखिर गान जैसी फिल्मों के लिए गाने गाए।
  • उन्होंने रेडियो, एल्बम और फिल्मों के लिए कई गाने गाए और संगीत दिया।

राज्य (STATE)

6. सिक्किम जाने वाले विदेशी पर्यटकों के लिए ई परमिट कंपलसरी

13 जनवरी को सिक्किम सरकार ने राज्य के स्पेशल जोन यानी संरक्षित और प्रतिबंधित क्षेत्रों में जाने वाले सभी विदेशी नागरिकों के लिए अब ई-परमिट कंपल्सरी कर दिया है।

अब त्सोमगो झील जैसे प्रतिबंधित क्षेत्रों के लिए ई-पास जरूरी होगा।

अब त्सोमगो झील जैसे प्रतिबंधित क्षेत्रों के लिए ई-पास जरूरी होगा।

  • राज्य के पर्यटन और नागरिक उड्डयन विभाग ने ये फैसला केंद्रीय गृह मंत्रालय के आदेश पर किया है।
  • किसी भी विदेशी पर्यटक को ऑनलाइन आवेदन करना जरूरी होगा।
  • इस क्षेत्रों में ईस्ट सिक्किम में त्सोमगो झील, नॉर्थ सिक्किम में युमथांग घाटी और ‘जीरो पॉइंट’ समेत जैसे पॉइंट्स पर जाने के लिए ऑनलाइन परमिट जरूरी होगा।

आज का इतिहास (TODAY’S HISTORY)

15 जनवरी का इतिहास:

  • भारत में हर साल 15 जनवरी को सेना दिवस मनाया जाता है। 1949 में आज के ही दिन जनरल के.एम. करिअप्पा अंग्रेजों से पदभार ग्रहण करके भारतीय सेना के पहले भारतीय कमांडर-इन-चीफ बने थे।
  • 2020 में विराट कोहली को ‘ICC स्पिरिट ऑफ क्रिकेट अवॉर्ड ऑफ द ईयर’ चुना गया था।
  • 2010 में 3 घंटे से भी ज्यादा अवधि वाला 21वीं शताब्दी का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण लगा था।
  • 1998 में भारत के पूर्व कार्यकारी प्रधानमंत्री गुलजारीलाल नंदा का निधन हुआ था।
  • 1965 में भारतीय खाद्य निगम की स्थापना हुई थी।
  • 1784 में सोसाइटी ऑफ बंगाल की स्थापना हुई थी।

पिछले दिनों के करेंट अफेयर्स भी पढ़ें:

करेंट अफेयर्स 14 जनवरी: 28वीं कॉमनवेल्थ कॉन्फ्रेंस आज से शुरू, एंटी टैंक गाइड मिसाइल की टेस्टिंग हुई, केरल कांग्रेस नेता कुथिरावट्टम का निधन

भारत 28वीं कॉमनवेल्थ कॉन्फ्रेंस की मेजबानी करेगा। DRDO ने एंटी टैंक गाइड मिसाइल (MPATGM) का सफल परीक्षण किया। केरल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता थॉमस कुथिरावट्टम का निधन हुआ। पूरी खबर पढ़ें..

खबरें और भी हैं…



Source link

Tagged Assam Musician, BRICS 2026, BRICS Logo, current affairs, India BRICS Presidency, Lakshadweep Medical Camp, rajnath singh, Samar Hazarika

Post navigation

⟵ हरियाणा के पहलवान आज से PWL में दिखाएंगे दांव: एशियन चैंपियन अंतिम पंघाल और हिंद केसरी दिनेश की टीम होंगी आमने-सामने – Jhajjar News
कहां देखें अंडर 19 वर्ल्ड कप की लाइव स्ट्रीमिंग, किस चैनल पर दिखेगा टेलीकास्ट ⟶

Related Posts

CSBC Admit card issued for Bihar Police constable, exam to be held for recruitment to total 11,880 posts | बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल के लिए एडमिट कार्ड जारी,कुल 11,880 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित होगी परीक्षा
CSBC Admit card issued for Bihar Police constable, exam to be held for recruitment to total 11,880 posts | बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल के लिए एडमिट कार्ड जारी,कुल 11,880 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित होगी परीक्षा

13 -14 जुलाई सुबह 10 से शाम 5 बजे तक डुप्लीकेट एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं कैंडिडेट्स 12 जनवरी…

सरकारी नौकरी:  माझगांव डॉक शिपबिल्डर्स में 523 पदों पर भर्ती; 10वीं पास को मौका, सैलरी 1 लाख 12 हजार तक
सरकारी नौकरी: माझगांव डॉक शिपबिल्डर्स में 523 पदों पर भर्ती; 10वीं पास को मौका, सैलरी 1 लाख 12 हजार तक

Hindi News Career Mazagon Dock Shipbuilders Limited Recruits 523 Posts; Opportunity For 10th Pass, Salary Up To 1 Lakh 12…

NEET- UG 2020 | Admit card issued for the examination to be held again on Wednesday, 14 October; the examination will be held again in single shift tomorrow for the candidates who are unable to appear in exam earlier | बुधवार को दोबारा होने वाली परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, कोरोना की वजह से परीक्षा से वंचित कैंडिडेट्स के लिए कल सिंगल शिफ्ट में होगी परीक्षा
NEET- UG 2020 | Admit card issued for the examination to be held again on Wednesday, 14 October; the examination will be held again in single shift tomorrow for the candidates who are unable to appear in exam earlier | बुधवार को दोबारा होने वाली परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, कोरोना की वजह से परीक्षा से वंचित कैंडिडेट्स के लिए कल सिंगल शिफ्ट में होगी परीक्षा

Hindi News Career NEET UG 2020 | Admit Card Issued For The Examination To Be Held Again On Wednesday, 14…

Sponsored

Social Media Marketing Agency

Archives

Categories