चाइनीज मांझा बेचने वाले 15 दुकानदारों पर केस दर्ज: सतना में युवक के घायल होने के बाद प्रशासन एक्टिव हुआ, कई दुकानों से मांझे जब्त किए – Satna News

चाइनीज मांझा बेचने वाले 15 दुकानदारों पर केस दर्ज:  सतना में युवक के घायल होने के बाद प्रशासन एक्टिव हुआ, कई दुकानों से मांझे जब्त किए – Satna News




सतना जिले में प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बेचने वालों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। जिलेभर में चलाए गए अभियान के तहत अब तक 15 दुकानदारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। यह कार्रवाई उस समय तेज की गई, जब कृपालपुर निवासी 27 वर्षीय दुर्गेश केवट चाइनीज मांझे से गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दुर्गेश केवट की गर्दन पर मांझे से गहरा कट लग गया था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। इस घटना के बाद पुलिस ने जिलेभर में सख्त जांच शुरू की। एसपी ने दुकानदारों को दी चेतावनी पुलिस अधीक्षक हंसराज सिंह ने सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में चाइनीज मांझा और अन्य प्रतिबंधित सामग्री की बिक्री रोकने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि शिकायत मिलने पर तुरंत कार्रवाई की जाए। पुलिस टीमों ने शहरी और ग्रामीण इलाकों में पतंग और मांझा बेचने वाली दुकानों की जांच की। शहर अनुभाग के तीन थानों में कुल 11 मामले दर्ज किए गए हैं। कोलगवां थाना क्षेत्र में माधवगढ़, कृष्णनगर, कबाड़ी टोला, लखन चौक-टिकुरिया टोला और नईबस्ती की 5 दुकानों से 27 चाइनीज मांझा रोल जब्त किए गए। इस मामले में रवि गुप्ता, विजय कुमार अग्रवाल, कृष्णा कुमार लोधी, राज गुप्ता, गुड्डा जायसवाल, रामलखन गुप्ता और राजाराम गुप्ता सहित 2 अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया गया। स्टेशन रोड और सिविल लाइन में भी कार्रवाई सिटी कोतवाली पुलिस ने स्टेशन रोड स्थित गुरुनानक जनरल स्टोर और सांई मंदिर के पास एक किराना दुकान से 5 पैकेट मांझा जब्त किए। दुकानदार साहिल बाधवानी और पुष्पेन्द्र गुप्ता के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। वहीं सिविल लाइन थाना क्षेत्र के गढ़िया चौराहा और सोहावल में जांच के दौरान 35 छोटे-बड़े चाइनीज मांझा रोल जब्त किए गए। इस पर दुकान संचालक लाला गुप्ता और अशोक गुप्ता के खिलाफ कार्रवाई की गई। चित्रकूट में भी दर्ज हुई एफआईआर जिले के अन्य क्षेत्रों में भी कार्रवाई जारी है। चित्रकूट थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक-7, नयागांव में पुलिस ने अज्जू साहू (37) और छेदानी साहू (36) की दुकानों से 23 चाइनीज मांझा रोल जब्त कर एफआईआर दर्ज की। पुलिस ने साफ कहा है कि प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बेचने या इस्तेमाल करने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।



Source link