छतरपुर के गांव में फायरिंग-मारपीट के छह आरोपी गिरफ्तार: अवैध कट्टा और बोलेरो जब्त, हत्या के प्रयास में जेल भेजे गए – Chhatarpur (MP) News

छतरपुर के गांव में फायरिंग-मारपीट के छह आरोपी गिरफ्तार:  अवैध कट्टा और बोलेरो जब्त, हत्या के प्रयास में जेल भेजे गए – Chhatarpur (MP) News




छतरपुर जिले के लवकुश नगर थाना क्षेत्र के ग्राम पटना में अवैध हथियार से फायरिंग और मारपीट के मामले में पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन सभी आरोपियों को गुरुवार को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त अवैध हथियार, एक देशी कट्टा और बोलेरो वाहन सहित अन्य सामग्री भी बरामद की है। यह घटना बुधवार, 14 जनवरी को पाटन गांव में हुई थी। छह आरोपियों ने घर में घुसकर मारपीट की और जानलेवा हमला करते हुए फायरिंग की। सूचना मिलने पर लवकुश नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और फरियादी, पीड़ित परिजनों तथा गवाहों के बयानों के आधार पर भारतीय न्याय संहिता के तहत हत्या के प्रयास और मारपीट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के कुछ ही समय बाद सभी छह आरोपियों को हिरासत में ले लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में बरदानी पाल उर्फ बाबादीन, राहुल पाल, नरेश उर्फ रूपेंद्र पाल, आनंद उर्फ प्रांशु पाल, सोनू उर्फ प्रिंस पाल (सभी निवासी ग्राम पटना) और अभिषेक उर्फ सूरजबली पाल (निवासी ग्राम जमूपुरा) शामिल हैं। जांच में सामने आया है कि आरोपी प्रांशु पाल हत्या के प्रयास, पॉक्सो एक्ट और मारपीट जैसे चार अन्य अपराधों में भी लिप्त है। मामले के अन्य आरोपियों की तलाश और आगे की विवेचना जारी है। कार्रवाई में थाना प्रभारी लवकुश नगर अजय अंबे, अजय सिंह शाक्य, ज्ञान सिंह, रामकृपाल, अनीश, सतीश सिंह, देव सिंह, राहुल चौहान, चांद खान, रमाकांत और ह्रदेश सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।



Source link