Last Updated:
nitish reddy wasted chance: डोएशे ने पत्रकारों से कहा, ‘‘नितीश के साथ हम उन्हें तैयार करने और मैच खिलाने के बारे में बात करते रहते हैं और जब आप उन्हें खेलने के लिए मैच देते हैं तो वह अक्सर मैच में कुछ खास नहीं कर पाते हैं. डोएशे ने संकेत दिया कि रेड्डी को दूसरे एकदिवसीय में मिले मौके का फायदा उठाना चाहिए था लेकिन वह सिर्फ 20 रन बना पाए और अपने दो ओवर में कोई विकेट नहीं ले पाए.
नई दिल्ली. अक्सर देखा गया है कि हार के बाद एक दूसरे पर आरोप लगाना और बहाना ढूढना बहुत आम सी बात है पर जब टीम मैनेजमेंट के लोग अपनी टीम के कुछ खिलाड़ियों पर निशाना साधने लगे तो समझ जाइए कि उस टीम के ड्रेसिंग रूम में क्या माहौल होगा. टीम के सहायक कोच ने कहा कि ऑलराउंडर नितीश कुमार रेड्डी मौके दिए जाने के बावजूद ‘अधिकतर कुछ खास नहीं कर पाए. दूसरे एकदिवसीय के लिए भारत की एकादश में एकमात्र बदलाव के तौर पर शामिल रेड्डी बल्ले या गेंद दोनों से कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए जिससे मेजबान टीम बुधवार को यहां न्यूजीलैंड से सात विकेट से हार गई.
मैच के बाद डोएशे ने पत्रकारों से कहा, ‘‘नितीश के साथ हम उन्हें तैयार करने और मैच खिलाने के बारे में बात करते रहते हैं और जब आप उन्हें खेलने के लिए मैच देते हैं तो वह अक्सर मैच में कुछ खास नहीं कर पाते हैं. डोएशे ने संकेत दिया कि रेड्डी को दूसरे एकदिवसीय में मिले मौके का फायदा उठाना चाहिए था लेकिन वह सिर्फ 20 रन बना पाए और अपने दो ओवर में कोई विकेट नहीं ले पाए.
नितिश रेड्डी से नाखुश टीम मैनेजमेंट
रेयान डोएशे ने कहा कि जो खिलाड़ी टीम में अपनी जगह बनाने की कोशिश कर रहा है, उसके लिए बुधवार को बल्ले से यह शानदार मौका था जहां आपको विकेट पर 15 ओवर बिताने का मौका मिलता है आपको टीम में चयन की अपनी दावेदारी मजबूत करने के लिए ऐसे मौकों का फायदा उठाना ही होगा. डोएश ने कहा कि अगर अगर पीछे मुड़कर देखें तो भारत रेड्डी की जगह तीसरे स्पिनर को खिलाना पसंद करता, विशेषकर यह देखते हुए कि न्यूजीलैंड के स्पिनरों ने परिस्थितियों का कितनी अच्छी तरह से फायदा उठाया.
राहुल की पारी लाजवाब
डोएशे ने कहा कि लोकेश राहुल जिस फॉर्म में हैं उसे देखते हुए उन्हें पांचवें नंबर पर भेजा जा सकता है. उन्होंने कहा, ‘‘राहुल पांचवें नंबर पर खेलने के लिए अच्छा खिलाड़ी है उसने शानदार शतक जड़ा और 50 ओवर के क्रिकेट में विकेटकीपिंग से भी असर पड़ता है पर ऐसा नहीं है कि हम उसे बचा रहे हैं. डोएशे ने कहा, ‘‘पिछले 18 महीने में हमारी एक रणनीति बल्लेबाजी क्रम को लंबा करना रही है और हम ऑलराउंडर का इस्तेमाल या तो ऊपरी क्रम या पांचवें नंबर पर करना पसंद करते हैं जैसा कि हमने पहले वाशी (वाशिंगटन सुंदर) के साथ किया है. उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन यह निश्चित रूप से एक विकल्प है जिस पर विचार किया जा सकता है. राहुल जिस फॉर्म में हैं उसे देखते हुए वह नियमित रूप से पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी कर सकते हैं और फिर आप ऑलराउंडर को खिला सकते हैं.