भोपाल में बीसीए फाइनल ईयर के छात्र ने फांसी लगाई: बर्थडे के दिन आखिरी बार फोन पर मां से बोला-मैं आपसे बहुत दूर जा रहा हूं अपना ध्यान रखना – Bhopal News

भोपाल में बीसीए फाइनल ईयर के छात्र ने फांसी लगाई:  बर्थडे के दिन आखिरी बार फोन पर मां से बोला-मैं आपसे बहुत दूर जा रहा हूं अपना ध्यान रखना – Bhopal News




भोपाल के वल्लभ नगर में रहने वाले बीसीए फाइनल ईयर के छात्र ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। बुधवार रात छात्र का शव उसके कमरे से मां की साड़ी से बने फंदे पर लटका मिला। छात्र ने जन्मदिन के दिन ही खुदकुशी की। सुसाइड से पहले उसने मां को कॉल कर बताया कि मैं जान दे रहा हूं…अपना ख्याल रखना। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक सुशील चौरसिया (23) पुत्र रामस्वरूप चौरसिया वल्लभ नगर में रहता था और एक प्राइवेट कॉलेज से बीसीए फाइनल ईयर की पढ़ाई कर रहा था। उसके मां और पिता रातीबड़ इलाके में नया मकान बनवा रहे हैं। दोनों बुधवार सुबह से वहां चले गए थे। सुशील का बुधवार को जन्मदिन था, रात के समय दोस्तों ने उसके लिए पार्टी रखी थी। दोस्त इसकी तैयारी में थे। घटना के समय घर में अकेला था युवक उसके दोनों बड़े भाई अपने-अपने काम पर चले गए थे। युवक घर में अकेला था। शाम के समय उसने मां को कॉल कर कहा कि मैं बहुत दूर रहा हूं। अपना ध्यान रखना, मां ने उसे समझाइश दी। जब मां और पिता घर लौटे तो बेटे के शव को फंदे पर लटका हुआ देखा। गुरुवार को पीएम के बाद बॉडी को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। सुसाइड नोट नहीं मिला पुलिस को सुशील के कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने उसका मोबाइल कब्जे में ले लिया है। जिसकी अब जांच की जाएगी।



Source link