राजघाट पर मां नर्मदा में श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी: मकर संक्रांति पर गोमाता की शोभायात्रा निकली; भक्तों ने किया दान – Barwani News

राजघाट पर मां नर्मदा में श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी:  मकर संक्रांति पर गोमाता की शोभायात्रा निकली; भक्तों ने किया दान – Barwani News




बड़वानी में गुरुवार को मकर संक्रांति का पर्व पर श्रद्धालुओं ने दान-पुण्य किया। राजघाट में बड़ी संख्या में लोगों ने मां नर्मदा में पुण्य स्नान किया। घरों और मंदिरों में विभिन्न पूजा-पाठ और दान-पुण्य के कार्यक्रम हुए। शहर में गोमाता की शोभायात्रा भी निकाली गई, जिसमें लोगों ने गोमाता को चारा खिलाकर पूजन किया। युवा और बच्चों ने दिनभर पतंगबाजी का आनंद लिया। संक्रांति के अवसर पर नर्मदा तट राजघाट पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की आवाजाही शुरू हो गई थी। शुभ मुहूर्त में लोगों ने नर्मदा में आस्था की डुबकी लगाकर पुण्य स्नान किया। इसके बाद स्थानीय मंदिरों में पूजा-अर्चना की गई और गरीबों को रुपए, अन्न और वस्त्र दान किए। संक्रांति पर छतों से पतंग उड़ाते दिखे बच्चे संक्रांति के पर्व पर घरों में तिल-गुड़ की मिठास घुली रही। दिनभर रिश्तेदारों और परिचितों का आना-जाना लगा रहा। युवतियों और बालिकाओं ने अपनी सहेलियों के घर जाकर एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया और उपहारों का आदान-प्रदान किया। शहर में पतंगों की दुकानों पर भी दिनभर भीड़ रही। युवा और बच्चे खेल के मैदानों और मकानों की छतों से पतंग उड़ाते दिखे, जबकि कई बच्चे कटी पतंगों को लूटते नजर आए। देखिए तस्वीरें… गोमाता की पूजा-अर्चना कर अनाज व चारा खिलाया पर्व के अवसर पर मां नर्मदा गोशाला ट्रस्ट की ओर से गुरुवार दोपहर गोमाताओं की शोभायात्रा निकाली गई। सेगांव स्थित गोशाला से शुरू हुई इस शोभायात्रा के दौरान मार्गों में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने गोमाता की पूजा-अर्चना की और उन्हें अनाज व चारा खिलाया। शोभायात्रा में एक हाथ ठेले पर भगवान श्रीकृष्ण की सुसज्जित प्रतिमा भी रखी गई थी। महिलाओं ने गोमाता और भगवान कृष्ण का पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान लोगों ने गोशाला के लिए राशि और अन्न का दान भी किया।



Source link