सलमान, धोनी निकले ATV पर ऑफरोडिंग करने, जानें कितनी होती है इस गाड़ी की कीमत, क्या है खूबियां

सलमान, धोनी निकले ATV पर ऑफरोडिंग करने, जानें कितनी होती है इस गाड़ी की कीमत, क्या है खूबियां


Last Updated:

सलमान खान, महेंद्र सिंह धोनी और एपी ढिल्लों ने पनवेल फार्महाउस में Polaris RZR ATV से ऑफ-रोडिंग की, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं. ATV वो गाड़ी होती है जो खासतौर पर एक्सट्रीम ऑफ रोडिंग के लिए डिजाइन की जाती है. इसकी ऑफ रोडिंग कपैसिटी नॉर्मल ऑफरोडिंग कार से कहीं बेहतर होती है.

नई दिल्ली. बॉलीवुड स्टार सलमान खान, पूर्व टीम इंडिया के क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी और सिंगर-रैपर एपी ढिल्लों ने हाल ही में एटीवी (ऑल-टेरेन व्हीकल) पर ऑफ-रोडिंग की. सिंगर ने अपने सोशल मीडिया पर सलमान के पनवेल फार्महाउस में हुई इस एडवेंचर की झलकियां शेयर की हैं. इन पलों को सलमान के जीजा अतुल अग्निहोत्री ने भी एक पोस्ट में शेयर किया. तस्वीरों में दिख रही ATV इंटरनेट पर चर्चा में है. क्या आपको पता है कि ATV होती क्या है? बाकी गाड़ियों से कैसे अलग है? कितनी है कीमत? आइए, समझते हैं.

क्या है ATV? कितनी है कीमत?
सबसे पहले आपको बता दें कि ATV का मतलब है ऑल टेरेन व्हीकल. जैसा कि नाम से पता चलता है कि ये गाड़ी इस तरह डिजाइन की जाती है कि ये किसी भी टेरेन में चाहे तो रोड हो या कोई ऊबड़ खाबड़ रास्ता या कीचड़ से भरे खड्डे, ये हर जगह आसानी से चल जाती है. जबकि नॉर्मल गाड़ियों को किसी खास टेरेन पर ही ड्राइव करने के लिए बनाया जाता है. इसकी कीमत 90 लाख रुपये के आस-पास है.

पोलारिस RZR – इंजन और पावर
तस्वीरों में जो एटीवी दिख रही है, वह पोलारिस RZR लगती है. यह वाहन अंतरराष्ट्रीय बाजार में कई वेरिएंट्स में बिकती है. इसका सबसे हाई-स्पेक वर्जन आरजेडआर प्रो आर 4 अल्टिमेट है. इसमें 2.0-लीटर, चार-सिलेंडर इंजन मिलता है, जो 225 एचपी की पावर देता है. इसकी पावर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के जरिए 4WD सिस्टम में ट्रांसफर होती है. इस पावर का इस्तेमाल करने के लिए वाहन में रॉक, स्पोर्ट और रेस जैसे कई ड्राइव मोड्स मिलते हैं. 15-इंच कास्ट एल्यूमिनियम व्हील्स से लैस यह वाहन एक्सट्रीम ऑफ-रोडिंग के लिए डिजाइन किया गया है.

View this post on Instagram





Source link