Last Updated:
Burhanpur news: लोकल 18 को योग प्रशिक्षक मास्टर ट्रेनर संजय राठौड़ ने जानकारी देते हुए बताया मुझे बचपन से ही योग करने का शौक था. मैं जब टीवी पर योग आते थे तो मैं अपने घर पर ही देखा करता था जब मुझे इसके बारे में जानकारी लगी तो मैंने सर्च किया और टीवी के माध्यम से देख कर अपने घर पर ही योग सीखा.
बुरहानपुरः मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले के बोदरली में रहने वाले शिक्षक संजय राठौर ऐसे एक योग प्रशिक्षक मास्टर ट्रेनर है कि जो 2005 से लगातार योग अभ्यास कर रहे हैं और लोगों को विद्यार्थियों को भी निशुल्क योग प्राणायाम सीखते हैं उनके द्वारा अभी तक 21 सालों में करीब 10000 से अधिक लोगों को निशुल्क योग का प्रशिक्षण दिया जा चुका है. संजय राठौर बताते हैं कि मुझे बचपन से ही योग अभ्यास और अपने शरीर को स्वस्थ रखने के लिए योग करने की जिज्ञासा थी मैंने टीवी पर देखकर योग सीखा आज मैं कई बड़ी-बड़ी संस्थाओं में लोगों को निशुल्क योग का प्रशिक्षण देने के लिए जाता हूं इस काम के लिए मुझे जिला प्रशासन भी 10 से अधिक बार सम्मानित कर चुका है.
बचपन से योग करने का था शौक
लोकल 18 को योग प्रशिक्षक मास्टर ट्रेनर संजय राठौड़ ने जानकारी देते हुए बताया मुझे बचपन से ही योग करने का शौक था. मैं जब टीवी पर योग आते थे तो मैं अपने घर पर ही देखा करता था जब मुझे इसके बारे में जानकारी लगी तो मैंने सर्च किया और टीवी के माध्यम से देख कर अपने घर पर ही योग सीखा. सिखाने के बाद मैने अपने घर परिवार के लोगों को ही सबसे पहले योग सिखाया अपने माता-पिता को योग सिखाया उसके बाद अब मैं स्कूली विद्यार्थी और आम लोगों को योग सिखाने का काम करता हूं. 21 साल में मैने 10000 से अधिक लोगों को योग सिखा दिए हैं जिससे लोगों का जीवन भी बदल गया है.
जिला प्रशासन कर चुका है सम्मानित
मुझे इस योग के लिए 10 से अधिक बार जिला प्रशासन सम्मानित कर चुका है और प्रमाण पत्र भी दे चुका है. मेरे द्वारा समय-समय पर योग अभ्यास शिविर आयोजित किए जाते हैं स्कूली विद्यार्थियों को निरंतर रोजाना स्कूलों में योग तो कराया जाता है उसी के साथ-साथ समय पर योग अभ्यास शिविर में आयोजित करता हु जिसमें स्कूली विद्यार्थी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं मेरा एक ही उद्देश्य है कि सभी लोग स्वस्थ रहें और अपनी दिनचर्या में योग को महत्व बता दे मैं इसके लिए यह योग शिविर समय-समय पर आयोजित करते रहता हूं.
शिक्षक है योग प्रशिक्षक मास्टर
संजय राठौर का कहना है कि में बोदरली की सरकारी स्कूल में शिक्षक हु विद्यार्थियों को पढ़ाने लिखने के साथ-साथ मेरे द्वारा योग अभ्यास भी कराया जाता है. योग अभ्यास के माध्यम से लोगों के जीवन में बदलाव भी आ रहा है मैं मेरे गांव में लोगों को योग सिखाता हु अब मैंने शहर के लोगों को भी योग सिखाना शुरू कर दिया है.
About the Author
मैं रजनीश कुमार यादव, 2019 से पत्रकारिता से जुड़ा हूं. तीन वर्ष अमर उजाला में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया. तीन वर्षों से न्यूज18 डिजिटल (लोकल18) से जुड़ा हूं. ढाई वर्षों तक लोकल18 का रिपोर्टर रहा. महाकुंभ 2025 …और पढ़ें