AFLR प्याज ने बदल दी किस्मत! किसानों की सबसे बड़ी टेंशन खत्म, महीनों तक स्टोर, दाम भी जबरदस्त

AFLR प्याज ने बदल दी किस्मत! किसानों की सबसे बड़ी टेंशन खत्म, महीनों तक स्टोर, दाम भी जबरदस्त


Last Updated:

Pyaz ki Kheti ke tips: मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले और आसपास के क्षेत्रों में प्याज किसानों की एक प्रमुख नकदी फसल है. हर साल हजारों किसान प्याज की खेती करते हैं, लेकिन उन्हें अक्सर दो बड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता है. पहली समस्या यह होती है कि कौन-सी प्याज की किस्म लगाई जाए जिससे अच्छी पैदावार मिल सके, और दूसरी यह कि फसल को लंबे समय तक सुरक्षित कैसे रखा जाए. खासकर बरसात के मौसम में नमी के कारण प्याज जल्दी सड़ जाती है, जिससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ता है.

मध्यप्रदेश का शिवपुरी जिला और इसके आसपास के इलाके लंबे समय से प्याज की खेती के लिए जाने जाते हैं. यहां के हजारों किसान हर साल प्याज लगाते हैं और इसी फसल से अपने घर-परिवार की जरूरतें पूरी करते हैं. लेकिन सच्चाई यह भी है कि प्याज की खेती जितनी फायदेमंद है, उतनी ही जोखिम भरी भी. कभी दाम गिर जाते हैं, तो कभी बरसात में प्याज सड़ जाती है. ऐसे में किसान सबसे ज्यादा परेशान इसी बात से रहते हैं कि आखिर कौन-सी किस्म लगाएं जिससे नुकसान कम और मुनाफा ज्यादा हो.

किस्म सही हो तो आधी परेशानी अपने आप खत्म
किसानों की इन्हीं परेशानियों को देखते हुए उद्यान विभाग ने एक खास और भरोसेमंद प्याज की किस्म की जानकारी दी है. उद्यान विभाग के सहायक संचालक निर्मल कुमार गोयल के मुताबिक AFLR प्याज किसानों के लिए एक शानदार विकल्प बन सकती है. AFLR का पूरा नाम एग्रीफाउंड लाइट रेड है, जिसे भारतीय मौसम और खेती की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है.

AFLR प्याज की सबसे बड़ी ताकत लंबा स्टोरेज
इस किस्म की सबसे बड़ी खासियत है इसकी जबरदस्त भंडारण क्षमता. आम प्याज जहां थोड़े समय में खराब होने लगती है, वहीं AFLR प्याज को किसान लंबे समय तक स्टॉक करके रख सकते हैं. खासतौर पर बरसात के मौसम में जब नमी की वजह से प्याज सड़ने लगती है, तब भी इस किस्म पर नमी का असर काफी कम पड़ता है. इससे किसानों का नुकसान काफी हद तक बच जाता है.

रंग, स्वाद और मांग तीनों में अव्वल
AFLR प्याज का रंग गहरा लाल-भूरा होता है, जो मंडी में दूर से ही ग्राहकों का ध्यान खींच लेता है. इसका स्वाद भी ज्यादा तीखा नहीं होता, यही वजह है कि घरों के साथ-साथ होटल और रेस्टोरेंट में भी इसकी अच्छी मांग रहती है. जब मांग अच्छी होती है तो दाम भी अपने आप बेहतर मिलते हैं, और यही किसान की असली कमाई होती है.

अभी भी कर सकते हैं खेती, लेट बोवनी में भी फायदा
निर्मल कुमार गोयल बताते हैं कि इस समय भी किसान प्याज की खेती कर सकते हैं. जिन्होंने पहले प्याज लगाई है, उनके साथ-साथ जो किसान लेट बोवनी करना चाहते हैं, उनके लिए भी AFLR किस्म फायदेमंद है. सही देखभाल के साथ इस किस्म से अच्छी पैदावार मिलती है और लंबे समय तक स्टॉक रखने की सुविधा अलग से मुनाफा बढ़ा देती है.

कुल मिलाकर किसानों के लिए फायदे का सौदा
अगर किसान ऐसी प्याज की तलाश में हैं जो ज्यादा दिन खराब न हो, बाजार में अच्छे दाम दिलाए और जोखिम भी कम करे, तो AFLR प्याज एक मजबूत विकल्प बन सकती है. सही किस्म चुनकर किसान न सिर्फ नुकसान से बच सकते हैं, बल्कि अपनी आमदनी भी बढ़ा सकते हैं.

About the Author

shweta singh

Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,…और पढ़ें

homeagriculture

AFLR प्याज ने बदल दी किस्मत! किसानों की सबसे बड़ी टेंशन खत्म, महीनों तक स्टोर



Source link