Last Updated:
Tikamgarh News: एमपी के टीकमगढ़ के बम्होरी कला थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय कक्षा 10 की नाबालिग छात्रा को प्रेम जाल में फंसाकर बेच दिया गया. इस मामले में तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि आरोपियों ने नाबालिग को एक लाख रुपए में बेचा और जबरन शादी कराई.
Tikamgarh Human Trafficking News: मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में मानव तस्करी का एक गंभीर मामला सामने आया है. एक नाबालिक लड़की को प्रेम जाल में फंसाकर एक लाख रुपए में बेच दिया गया. आरोपी ने लड़की के साथ लगभग एक महीने तक डरा-धमकाकर दुष्कर्म किया. पुलिस ने बेचने और खरीदने वाले सहित तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. उनके खिलाफ मानव तस्करी, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है.
क्या है पूरा मामला?
टीकमगढ़ में एक नाबालिग लड़की को आरोपी ने बहला-फुसलाकर अपने प्रेम जाल में फंसाया और घर से भगाकर ले गया. इसके बाद में लड़की को यूपी के गौतम बुद्ध नगर ले जाकर खरीदने और बेचने वाले आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया. करीब 3 महीने पहले बम्होरी कला थाना क्षेत्र की रहने वाली कक्षा 10 की नाबालिग छात्रा को संदीप रैकवार ने प्रेम प्रसंग के बहाने बहला-फुसलाकर घर से भगाया. इसके बाद लड़की को मथुरा और आगरा ले जाया गया, जहां आरोपी ने लगभग एक महीने तक उसे अपने पास रखा और डरा-धमकाकर दुष्कर्म किया.
पुलिस ने दर्ज की शिकायत
बताया जा रहा है कि संदीप रैकवार ने अपनी साथी अंकित प्रजापति के साथ लड़की को अपने कब्जे में रखा और बाद में उसे धीरेंद्र नायक को एक लाख रुपए में बेच दिया. इस मामले में पुलिस ने पीड़ित लड़की की शिकायत पर तीनों आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म, मानव तस्करी और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
About the Author
Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें