U19 World Cup 2026 Live Streaming: कुर्सी की पेटी बांध लीजिए, क्योंकि आज से दुनियाभर के युवा क्रिकेट सितारे बड़े मंच पर एक्शन में दिखने वाले हैं, जिसमें सबसे बड़ा नाम 14 साल के भारतीय सनसनी वैभव सूर्यवंशी का है. अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज गुरुवार, 15 जनवरी से होगा. 6 फरवरी तक चलने वाले इस मेगा इवेंट का आयोजन जिम्बाब्वे और नामीबिया में होगा. आयुष म्हात्रे की अगुवाई वाली टीम इंडिया ट्रॉफी जीतने की प्रबल दावेदार मानी जा रही है.
भारतीय टीम U19 विश्व कप 2026 का आगाज गुरुवार, 15 जनवरी को अमेरिका के खिलाफ मुकाबले से करेगी. ये मुकाबला बुलावायो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा. करोड़ों भारतीय फैंस की नजर 14 साल के वैभव सूर्यवंशी पर टिकी हैं. वहीं, ये भी देखना दिलचस्प होगा कि इस वर्ल्ड कप में वैभव के अलावा कौन ऐसे खिलाड़ी हैं, जो आगे चलकर भारतीय क्रिकेट का नाम रोशन करने वाले हैं.
U19 World Cup India Match Timing: कितने बजे शुरू होंगे भारत के मैच?
अंडर-19 विश्व कप 2026 के पहले ही दिन टीम इंडिया एक्शन में दिखेगी. आयुष म्हात्रे की अगुवाई वाली टीम पहले मुकाबले में अमेरिका से भिड़ने वाली है. ये मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1:00 बजे से शुरू होगा.
U19 World Cup Live Streaming: अंडर-19 विश्व कप कहां देखें लाइव?
भारत में अंडर-19 विश्व कप 2026 की लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर देखी जा सकेगी. आईसीसी पुरुष अंडर-19 वनडे विश्व कप का सीधा प्रसारण भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के टीवी चैनलों पर उपलब्ध होगा.
U19 World Cup 2026: भारत के मैच का शेड्यूल
15 जनवरी, गुरुवार: भारत बनाम अमेरिका – दोपहर 1:00 बजे
17 जनवरी, शनिवार: भारत बनाम बांग्लादेश – दोपहर 1:00 बजे
24 जनवरी, शनिवार: भारत बनाम न्यूजीलैंड – दोपहर 1:00 बजे
25 जनवरी, रविवार से 1 फरवरी, रविवार तक: सुपर सिक्स मैच (क्वालिफिकेशन के अधीन) – दोपहर 1:00 बजे
3 फरवरी, मंगलवार: सेमीफाइनल 1 (क्वालिफिकेशन के अधीन) – दोपहर 1:00 बजे
4 फरवरी, बुधवार: सेमीफाइनल 2 (क्वालिफिकेशन के अधीन) – दोपहर 1:00 बजे
6 फरवरी, शुक्रवार: फाइनल (क्वालिफिकेशन के अधीन) – दोपहर 1:00 बजे
U19 World Cup India Squad: अंडर-19 वर्ल्ड कप के लिए भारत का स्क्वॉड
भारतीय U19 क्रिकेट टीम: आयुष म्हात्रे (कप्तान), विहान मल्होत्रा (उप-कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, आरोन जॉर्ज, वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), हरवंश सिंह (विकेटकीपर), आर.एस. अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलान ए. पटेल, मोहम्मद एनान, हेनिल पटेल, डी. दीपेश, किशन कुमार सिंह, उधव मोहन