Last Updated:
Wriddhiman Saha Love Story Romi Mitra: ऋद्धिमान साहा और उनकी पत्नी रोमी मित्रा की पहली मुलाकात सोशल मीडिया नेटवर्किंग साइट ऑरकुट पर 2007 में हुई थी. साहा को रोमी फोटो में देखते ही पसंद आ गईं थीं. उन्होंने तुरंत रोमी तो रिक्वेस्ट भेज दी, जिसके बाद दोनों की बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ और फिर लंबे समय तक डेट करने के बाद दोनों ने शादी रचा ली.
नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट में कई ऐसे क्रिकेटर्स रहे, जो अपने खेल के साथ-साथ शांत स्वाभाव को लेकर सुर्खियों में रहे. इनमें से कई क्रिकेटर्स की सादगी और शर्मीले व्यहवहार के चलते निजी जीवन की जानकारी भी काफी सीमति रही, खासकर उनकी लव स्टोरी. आज हम एक ऐसे ही क्रिकेटर की लव स्टोरी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसने इंटरनेट फ्रेंड को हमसफर बनाया. मैदान पर अपने शांत और शर्मीले व्हवहार वाला यह क्रिकेटर कोई और नहीं, बल्कि पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा हैं. शायद बहुत कम लोग उनकी और रोमी मित्रा की लव स्टोरी जानते हैं.
कैसे हुई पहली मुलाकात?
ऋद्धिमान साहा की लव स्टोरी किसी बॉलीवुड फिल्म की स्क्रिप्ट जैसी है, जिसमें सोशल मीडिया का शुरुआती दौर, एक लंबी खामोशी और फिर ‘हैप्पी एंडिंग’ सब कुछ शामिल है. कहानी शुरू हुई साल 2007 में. यह वो दौर था जब फेसबुक नहीं, बल्कि Orkut (ऑर्कुट) का जलवा था. बंगाल के उभरते हुए विकेटकीपर ऋद्धिमान साहा ने ऑर्कुट पर देबार्ती दास (रोमी) की प्रोफाइल देखी. साहा को पहली नजर में ही रोमी पसंद आ गईं और उन्होंने फ्रेंड रिक्वेस्ट भेज दी. रोमी को क्रिकेट में जरा भर भी दिलचस्पी नहीं थी, लेकिन उन्होंने रिक्वेस्ट स्वीकार कर ली. यहीं से शुरू हुआ मैसेज और चैटिंग का सिलसिला.
प्यार में बदली दोस्ती
फिल्मों की तरह इस कहानी में भी एक मोड़ आया. ऋद्धिमान स्वभाव से बेहद शर्मीले और कम बोलने वाले इंसान थे. वहीं रोमी एक चुलबुली और स्पष्ट बोलने वाली लड़की. कई महीनों तक दोनों के बीच बातें हुईं, लेकिन बात सिर्फ अब ‘दोस्ती’ तक ही सीमित नहीं रही. यह दोस्ती कब प्यार में बदल गई, पता ही नहीं चला. दोनों एक-दूसरे दो डेट करने लगे. करीब 4 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद, इस जोड़ी ने अपने रिश्ते को अगले मुकाम पर ले जाने का फैसला किया. ऋद्धिमान अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर हमेशा से प्राइवेट रहे हैं. इसलिए 2011 में उन्होंने बेहद सादगी के साथ एक निजी समारोह में शादी कर ली. ऋद्धिमान और रोमी की शादी एक प्राइवेट सेरेमनी थी, जिसमें परिवार और करीबी दोस्तों को मिलाकर लगभग कुल 200 मेहमान शामिल हुए थे.
About the Author
नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें