Last Updated:
Fact check Kieron Pollard son: वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर कीरोन पोलार्ड को लेकर दावा किया जा रहा है कि उनका बेटा अंडर-19 विश्व कप में कैरेबियाई टीम का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं. उनका नाम जमीक पोलार्ड है. जकीम पोलार्ड वेस्टइंडीज के स्क्वाड में शामिल हैं. जकीम वेस्टइंडीज के लिए बाएं हाथ से गेंदबाजी करते हैं.
नई दिल्ली: अंडर-19 विश्व कप 2026 का धमाकेदार आगाज हो चुका है. टूर्नामेंट के पहले दिन कुल तीन मैच खेले गए, जिसमें जिम्बाब्वे और स्कॉटलैंड का मैच रद्द हो गया. विश्व कप के अपने पहले मैच में भारत और वेस्टइंडीज ने जीत के साथ अभियान को शुरू किया. वेस्टइंडीज का पहला मैच तंजानिया के साथ हुआ, जिसमें उसने 174 गेंद रहते 5 विकेट से जीत हासिल की. इस जीत के साथ ही वेस्टइंडीज की टीम एक ऐसे खिलाड़ी को लेकर चर्चा में आ गई है, जिसे पहले मैच के प्लेइंग इलवेन में खेलने का भी मौका नहीं मिला.
इस खिलाड़ी का नाम है जकीम पोलार्ड. जकीम पोलार्ड को लेकर दावा किया जा रहा है कि वह वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर कीरोन पोलार्ड के बेटे हैं. सोशल मीडिया पर जकीम को कीरोन पोलार्ड के साथ जोड़कर देखा जा रहा है. हालांकि, सच्चाई कुछ और है. जकीम कीरोन पोलार्ड के बेटे नहीं हैं. कीरोन पोलार्ड के बेटे नाम कैडेन पोलार्ड है और उनकी उम्र 16 साल है. कैडेन पोलार्ड भी अपने पिता की तरह एक क्रिकेटर हैं और वह अंडर-15 टीम में खेलने को लेकर चर्चा में आए थे.
कौन हैं अंडर-19 विश्व कप में खेलने वाले जकीम पोलार्ड?
जकीम पोलार्ड एक बाएं हाथ के गेंदबाज हैं. उनका पूरा नाम जकीम जेवियर पोलार्ड है. उनका जन्म 26 फरवरी 2008 में हुआ था. जकीम को हाल ही में वेस्टइंडीज के लिए श्रीलंका, इंग्लैंड और आयरलैंड अंडर-19 टीम के खिलाफ खेलने का मौका मिला है. पिछले साल नवंबर में जकीम ने इंग्लैंड के खिलाफ यूथ वनडे में 8 ओवर में 39 रन देकर 3 विकेट लिए थे, जिसके बाद से वह सुर्खियों आए और उन्हें अंडर-19 विश्व कप की टीम में भी शामिल किया गया.
ग्रुप डी में शामिल है वेस्टइंडीज की टीम
अंडर-19 विश्व कप में वेस्टइंडीज की टीम ग्रुप डी में शामिल है. लीग स्टेज में वेस्टइंडीज को कुल तीन मैच खेलने हैं, जिसमें उसका पहला मुकाबला तंजानिया से हुआ. तंजानिया के बाद वेस्टइंडीज की टक्कर 18 जनवरी को अफगानिस्तान से होगा. अफगानिस्तान के खिलाफ यह मैच वेस्टइडीज के लिए काफी चुनौतीपूर्ण होने की उम्मीद रहेगी. क्योंकि दोनों ही टक्कर की टीम है. इसके बाद वेस्टइंडीज को अपना आखिरी औरस सबसे मुश्किल मैच साउथ अफ्रीका के खिलाफ 22 जनवरी को खेलना है.
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें