डिंडौरी में प्रभारी प्राचार्य पर धमकाने का आरोप: उपसरपंच ने की सहायक आयुक्त से शिकायत, अधिकारी ने जांच का आश्वासन दिया – Dindori News

डिंडौरी में प्रभारी प्राचार्य पर धमकाने का आरोप:  उपसरपंच ने की सहायक आयुक्त से शिकायत, अधिकारी ने जांच का आश्वासन दिया – Dindori News




डिंडौरी के चिचरिंगपुर ग्राम पंचायत के उपसरपंच अनुषधारी पंद्राम ने हाई स्कूल के प्रभारी प्राचार्य पर अभद्रता और स्कूल बंद करने का आरोप लगाया है। उन्होंने सरपंच पति आनंद सिंह के साथ जनजातीय कार्य विभाग पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। एडमिट कार्ड लेने पहुंचने पर स्कूल में ताला लगा मिला उपसरपंच ने अपनी लिखित शिकायत में बताया कि शुक्रवार को सुबह 11 बजकर 40 मिनट पर वे अपने बेटे गुलशन शाह का एडमिट कार्ड लेने स्कूल गए थे, जिसकी ओलंपियाड परीक्षा होने वाली है। उस समय स्कूल में ताला लगा हुआ था। प्रभारी प्राचार्य पर उपसरपंच से अभद्रता का आरोप वहां से गुजर रहे छात्रों ने बताया कि प्रभारी प्राचार्य राम प्रसाद सैयाम ने छुट्टी कर दी थी। जब प्राचार्य को उपसरपंच के स्कूल में होने की जानकारी मिली, तो उन्होंने उपसरपंच को फोन कर अभद्रता की। उपसरपंच के अनुसार, प्राचार्य ने कहा कि “तुम्हें जहां शिकायत करनी है कर दो, मेरा कुछ नहीं होगा।” सहायक आयुक्त ने जांच करने का दिया आश्वासन उपसरपंच ने यह भी आरोप लगाया कि प्रभारी प्राचार्य का ग्रामीणों और बच्चों के प्रति व्यवहार ठीक नहीं है। उन्होंने बताया कि प्राचार्य इस पद पर आने से पहले दो बार निलंबित हो चुके हैं और विकासखंड शिक्षा अधिकारी को लोकायुक्त से ट्रैप भी करवा चुके हैं। इस मामले में सहायक आयुक्त राजेंद्र कुमार जाटव ने जांच के लिए एक टीम भेजने की बात कही है।



Source link