धार के धरमपुरी से भाजपा विधायक कालू सिंह ठाकुर द्वारा एक महिला द्वारा ब्लैकमेल के मामले में एक नया मोड़ आ गया है। विधायक के आरोप के बाद दीपिका के खिलाफ धार जिले के धामनोद और धरमपुरी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस दीपिका और उसके पति कासिफ अली की
.
शुक्रवार को दीपिका ने एक वीडियो जारी कर अपना पक्ष रखा है। उसने सभी आरोपों को नकारते हुए बताया कि वह उत्तर प्रदेश के लखनऊ में है। विधायक जो आरोप लगा रहे हैं वह पूरी तरह झूठे हैं। उसने और उसके पति ने कोई फिरौती नहीं मांगी, बल्कि वह विधायक के पास मदद मांगने भोपाल गई थी। उन्होंने पुलिस के सामने माफी मंगवाई गई थी। माफीनामा भी लिखवाया था। सबकुछ दबाव डालकर लिखवाया गया था।
बोली- विधायक खुद मुझे भोपाल बुला रहे थे दीपिका ने एक ऑडियो क्लिप भी सुनाई है, जिसमें उसने दावा किया कि विधायक और उसके बीच मोबाइल पर बातचीत हुई थी। विधायक खुद मुझे भोपाल बुला रहे थे। वे यह भी बता रहे हैं कि कि बस से कैसे आना है, कहां उतरना है। खुद विधायक भोपाल में उसे लेने पहुंचे थे।
पहला वीडियो : 2.47 मिनट का
वीडियो में दीपिका दिख रही है। वहीं, उससे एक शख्स सवाल कर रहा है। पढ़िए…
सवाल : विधायक के द्वारा गाली-गलौज किया गया था क्या?
जवाब : जी, विधायक के द्वारा गालियां दी गईं। मुझे ही नहीं, मेरे बच्चों को भी गालियां दी गई। मेरे पति को भी कहा कि उसे मुझे गाली दी। तेरा आदमी, तुझे और मुझे दोनों को ब्लैकमेल कर रहा है। वह फंसा रहा है।
सवाल : तुम्हारा आदमी, तुम्हारे साथ में है?
जवाब : जी मेरा आदमी मेरे साथ है।
सवाल : विधायक के यहां जब गए थे, तब तुम्हारा आदमी साथ में था?
जवाब : नहीं, मेरे साथ नहीं था।
सवाल : कानपुर से अपने माता-पिता के घर गई थी, तब अकेले गई थी क्या?
जवाब : हां, उसी समय मैं विधायक जी से मदद मांगने गई थी। मैं अपने तीन बच्चों को लेकर गई थी।
सवाल : मतलब, विधायक जी गलत फायदा उठाना चाहते थे?
जवाब : हां, ये गलत फायदा उठाना चाहते थे। मुझे बुलाकर रात में खुद लेने आए थे। इन्होंने गालियां भी दी। गलत व्यवहार किया।
सवाल : थाने पर सूचना दी थी, कोई सुनवाई हुई। घर वालों ने कोई मदद की?
जवाब : मैंने थाने में सूचना दी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। घर वाले भी विधायक जी की ओर हो लिए। मेरे खिलाफ उन्हें कर दिया।
सवाल : उन लोगों ने मारपीट की थी?
जवाब : मेरे घरवालों ने खूब मारपीट की। बड़े पापा के लड़कों ने पीटा था। भूखा-प्यासा रखा। इसके बाद विधायक के पास मदद मांगने गई थी। मेरे पिता का कोई रोल नहीं था। मेरे पति ने यदि गाली दी है तो उसका प्रूफ दे दीजिए। मेरे पास रिकॉर्डिंग है। पति-बच्चे और मेरे जान को खतरा है। मुझे सुरक्षा चाहिए। मैं अपने बच्चों को लेकर भटक रही हूं।
सवाल : विधायक ने पुलिस को जो सूचना दी है, उस पर कुछ कहना है?
जवाब : वो जो कर रहे हैं, सही कर रहे हैं।
दूसरा वीडियो…1 मिनट का
आपको लग रहा है कि मैं झूठ बोल रही हूं। आप खुद यह रिकॉर्डिंग सुन लीजिए। मेरे पास सारे प्रूफ हैं। सुन लीजिए आप…
एमवाय उतर जाना। एमवाय। हां, एमवाय देखा हुआ है ना। वहीं से गीता भवन है। तीन से चार घंटे में बस आ जाएगी, बस की टिकट ले लेना। जल्दी आ जाएगी। ठीक है, तीन इमली पर उतर जाऊंगी। ठीक है मैं, लेने आ जाऊंगा।
सच्चाई सुन ली आपने। मुख्यमंत्री जी, मैं तो विधायक जी से बच्चों को लेकर मदद मांगने गई थी। मुझ पर ही झूठा आरोप मढ दिया।
यह भी पढ़ें…
भाजपा विधायक का हनी ट्रैप की कोशिश:बोले- 2 करोड़ के लिए फंसा रहे थे
धरमपुरी से भाजपा विधायक कालू सिंह ठाकुर ने एक दंपती पर हनी ट्रैप में फंसाने और ब्लैकमेल करने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। विधायक ने कहा कि उनसे 2 करोड़ रुपए मांगे गए। इनकार करने पर बदसलूकी की गई।
मामले को लेकर विधायक ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें कहा कि धरमपुरी का ही रहने वाला कासिफ अली और उसकी पत्नी उन्हें हनी ट्रैप में फंसाने की कोशिश कर रही है। आरोपियों ने उनसे फोर व्हीलर समेत 2 करोड़ रुपए मांगे। नामजद शिकायत करने के बावजूद पुलिस ने आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं की। पूरी खबर पढ़िए…
विधायक पर ब्लैकमेलिंग का आरोप, महिला-पति पर केस दर्ज धार जिले में भाजपा विधायक कालू सिंह ठाकुर ने एक महिला और उसके पति कासिफ अली पर ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली का आरोप लगाया है। विधायक का कहना है कि दोनों ने उनसे 2 करोड़ रुपए और एक गाड़ी की मांग की और झूठी एफआईआर व मेडिकल रिपोर्ट की धमकी दी। पूरी खबर पढ़िए…