बॉलीवुड से क्रिकेट जगत तक…महाराष्ट्र की इस जगह के दिवाने हैं सेलेब्स, विराट-अनुष्का ने भी खरीदा करोड़ों का प्लॉट

बॉलीवुड से क्रिकेट जगत तक…महाराष्ट्र की इस जगह के दिवाने हैं सेलेब्स, विराट-अनुष्का ने भी खरीदा करोड़ों का प्लॉट


क्रिकेट जगत में छाया हुआ नाम विराट कोहली एक बार फिर चर्चा में आए हैं, लेकिन इस बार उनके चर्चा में आने की वजह मैच नहीं बल्कि कुछ और है. दरअसल, बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने मिलकर महाराष्ट्र की खूबसूरत जगहों में से एक अलिबाग में प्लॉट खरीदा है. मुंबई से सटे तट के किनारे मौजूद इस बेहतरीन जगह पर दोनों ने 37.86 करोड़ रुपए को प्लॉट खरीदा है. इसका क्षेत्रफल 5.19 एकड़ से भी ज्यादा है. बता दें कि इन प्लॉट्स को अपना बनाने के लिए दोनों ने 2.27 करोड़ रुपए की स्टांप ड्यूटी चुकाई है. मुंबई के पास बसी ये जगह शहर से दूर शांत वातावरण के लिए मशहूर है अब कपल इसे शानदार जगह को अपना सेकेंड होम बनाने को तैयार हैं.

13 जनवरी को हुई डील
मीडिया रिपोर्ट्स कि मानें तो अलीबाग के जिराद गांव में मौजूद ये जमीन समीरा लैंड एस्टेट प्राइवेट लिमिटेड की डायरेक्टर सोनाली अमित राजपूत से खरीदी गई. इसका सौदा 13 जनवरी को हुआ है. विराट कोहली के भाई विकास कोहली ने औपचारिकता पूरी की और 2.27 करोड़ रुपए की स्टांप ड्यूटी पहले ही चुकाई. भाई विकास कोहली के पास गुरुग्राम के डीएलएफ फेज 1 में तकरीबन 80 करोड़ का बंगला पहले से ही है.

अलीबाग में पहले से ही हॉलिडे होम
बता दें कि ये पहला मौका नहीं है जब विराट और अनुष्का ने अलिबाग में जमीनें खरीदी हैं. साल 2022 में भी विराट और अनुष्का ने रियल एस्टेट डेवलपर समीरा हैबिटेट से 2 अलग-अलग डील फाइनल की थी. जिसमें उन्होंने 19.24 करोड़ रुपए में तकरीबन 8 एकड़ जमीन खरीदी थी.  इस जमीन पर विरुष्का ने अपना आलीशान हॉलिडे होम बनवाया था.

Add Zee News as a Preferred Source


साल 2027 विश्व कप लक्ष्य
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज में विराट कोहली शानदार फॉर्म में हैं. पहले मुकाबले में वह बस शतक बनाते-बनाते रह गए. कोहली पहले वनडे में 93 रनों के योग पर अपना विकेट दे बैठे.  विराट इन दिनों अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ फॉर्म से गुजर रहे हैं. 2027 विश्व कप से पहले उन्हें लगातार शानदार पारियां खेलनी होगी. तभी वह सचिन के 100 शतकों के रिकॉर्ड को तोड़ पाएंगे. हालांकि, ऐसा कर पाना अपने आप में बड़ी चुनौती है. अब देखना दिलचस्प होगा विराट ऐसा कर पाते हैं या नहीं.

ये भी पढ़ें6 साल पहले ठोकी थी आखिरी फिफ्टी…लगातार फ्लॉप शो के बाद भी मिली जगह, अब लटकी ODI करियर पर तलवार



Source link