विवाह में देरी से हैं परेशान? उज्जैन के आचार्य से जानें कारण और समाधान, मिल जाएगा मनचाहा जीवनसाथी

विवाह में देरी से हैं परेशान? उज्जैन के आचार्य से जानें कारण और समाधान, मिल जाएगा मनचाहा जीवनसाथी


homevideos

विवाह में देरी से हैं परेशान? उज्जैन के आचार्य से जानें कारण और समाधान

X

विवाह में देरी से हैं परेशान? उज्जैन के आचार्य से जानें कारण और समाधान

 

arw img

उज्जैन के ज्योतिष आचार्य आनंद भारद्वाज के अनुसार, वैवाहिक सुख केवल प्रयासों से ही नहीं बल्कि ग्रहों की स्थिति से भी गहराई से जुड़ा होता है. जब कुंडली में विवाह से जुड़े ग्रह मजबूत और शुभ अवस्था में होते हैं, तब रिश्तों में स्थिरता, विश्वास और संतुलन बना रहता है. ऐसे योग व्यक्ति को न केवल सही जीवनसाथी दिलाते हैं बल्कि शादी के बाद रिश्ते को लंबे समय तक निभाने की शक्ति भी देते हैं. गुरु, शुक्र, चंद्रमा, लग्नेश और सप्तमेश ये वही ग्रह हैं, जो दांपत्य जीवन की दिशा तय करते हैं. ज्योतिषाचार्य के अनुसार, जब इन ग्रहों की कृपा बनी रहती है, तो विवाह सिर्फ एक बंधन नहीं बल्कि दो आत्माओं का सुंदर संगम बन जाता है, जहां प्रेम, सम्मान और सुख हमेशा बना रहता है. ज्योतिष शास्त्र में विवाह और दांपत्य जीवन के सुख का प्रमुख कारक शुक्रदेव को माना गया है. किसी भी विवाह मुहूर्त का निर्धारण करते समय सबसे पहले शुक्र ग्रह की स्थिति का गहन अध्ययन किया जाता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link