Last Updated:
Ujjain News: इस राशि के जातकों के लिए यह परिवर्तन चिंता बढ़ाने वाला हो सकता है. स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें सामने आ सकती हैं. खर्चों में अचानक बढ़ोतरी होगी. बिजनेस या इनवेस्टमेंट से जुड़े फैसलों में विशेष सावधानी बरतना जरूरी है.
उज्जैन. ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की स्थिति और नक्षत्रों का परिवर्तन बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि इनका प्रभाव व्यक्ति के कर्म, भाग्य और जीवन की दिशा पर साफतौर पर दिखाई देता है. इसी क्रम में न्याय और कर्मफल के अधिपति शनिदेव 20 जनवरी को अपने स्वामित्व वाले नक्षत्र उत्तरा भाद्रपद में गोचर करने जा रहे हैं. चूंकि इस नक्षत्र के अधिपति स्वयं शनि हैं, इसलिए इस परिवर्तन को अत्यंत शक्तिशाली और असरदार माना जा रहा है. शनिदेव का यह नक्षत्र परिवर्तन जहां कुछ राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आएगा, वहीं कुछ राशियों के लिए यह समय चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है.
सिंह- इस राशि के जातकों के लिए यह शनि का नक्षत्र परिवर्तन अशुभ संकेत लेकर आ रहा है. इस परिवर्तन से नई चुनौतियां जीवन में आएंगी. आर्थिक पक्ष कमजोर हो सकता है और अटके हुए कार्यों के कारण चिंता बढ़ सकती है. नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर विरोध या दबाव झेलना पड़ सकता है. साथ ही स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहना जरूरी है और लापरवाही से बचना चाहिए.
धनु- इस राशि के जातकों के लिए यह परिवर्तन चिंता बढ़ाने वाला साबित हो सकता है. स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां सामने आ सकती हैं और खर्चों में अचानक बढ़ोतरी होगी. व्यापार या निवेश से जुड़े फैसलों में विशेष सावधानी बरतना आवश्यक है क्योंकि आर्थिक हानि की संभावना बन रही है. सोच-समझकर कदम उठाना ही इस समय सबसे बेहतर उपाय रहेगा.
जरूर करें ये उपाय
शनि के अशुभ प्रभाव को कम करने के लिए नियमित रूप से हनुमान जी की पूजा करें. रोजाना गरीबों और जरूरतमंदों की सेवा करें, जिससे शनि की बाधा दूर हो सके. इतना ही नहीं, शनिवार को शनि मंदिर जाकर भगवान का तेल से अभिषेक करें, जिससे आने वाले कष्टों का निवारण हो सके.
About the Author
राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.