राज्यसभा सांसद और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह मंगलवार शाम सीहोर पहुंचे। वे यहां एक आयोजन में शामिल होने आए थे, जहां कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने इंदौर में राहुल गांधी के दौरे को लेकर बयान दिया। दिग्विजय सिंह ने कहा कि राहुल गांधी एक बहुत संवेदनशील व्यक्ति हैं और वे वहां जाते हैं जहां भी अन्याय और अत्याचार होता है। मुंबई के परिणामों कुछ नहीं बोले
मुंबई महानगरपालिका के चुनाव परिणामों पर पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि पूरे नतीजे आने के बाद ही वे कुछ बोलेंगे। मध्य प्रदेश में अपनी अगली भूमिका के सवाल पर दिग्विजय सिंह ने कोई जवाब नहीं दिया। इस अवसर पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राकेश राय, जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव गुजराती, वरिष्ठ नेता पवन राठौर और सीहोर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष घनश्याम यादव सहित अन्य प्रमुख नेता उपस्थित रहे।
Source link