सलामतपुर | भोपाल–विदिशा स्टेट हाईवे 18 पर प्रतिदिन सैकड़ों खटारा बसें और डंपर तेज रफ्तार से दौड़ रहे हैं। आरटीओ विभाग कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं करता। इस वजह से ड्राइवरों के हौसले बुलंद हैं। वे यात्रियों की जान के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। हाल ही में घोड़ा पछाड़ पुल पर एक चलती बस का डीजल टैंक गिरने से लंबा जाम लग गया था। आरटीओ नियमित चेकिंग करता है, लेकिन खटारा वाहन और तेज रफ्तार बसों को नजरअंदाज किया जा रहा है। इस स्थिति से बड़े हादसों का खतरा बना हुआ है। जनता ने इस मार्ग पर स्पीड ब्रेकर या ज़िग-ज़ैग जैसे कड़े सुरक्षा उपाय लगाने की मांग की है। इससे दुर्घटनाओं को रोका जा सके और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो।
Source link