Krishi Tips: किसान भाई सर्दी जाते-जाते कर दें तरबूज की बुवाई, 60 दिन बाद हो जाएंगे धनवान; खूब होगी कमाई

Krishi Tips: किसान भाई सर्दी जाते-जाते कर दें तरबूज की बुवाई, 60 दिन बाद हो जाएंगे धनवान; खूब होगी कमाई


Last Updated:

Watermelon cultivation in Khandwa: कृषि विशेषज्ञ सुनील पटेल बताते है कि तरबूज भले ही ठंड की फसल नहीं है. लेकिन ठंड के अंतिम दौर में इसकी बुवाई करना सबसे उपयुक्त समय माना जाता है. निमाड़ क्षेत्र में तरबूज की खेती के लिए बलुई दोमट मिट्टी सबसे बेहतर रहती है. हालांकि यह फसल लगभग सभी प्रकार की मिट्टी में उगाई जा सकती है.

तरबूज की खेती अब किसानों के लिए मुनाफे का मजबूत जरिया बनती जा रही है. भले ही तरबूज को आमतौर पर गर्मी की फसल माना जाता है. लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि ठंड के अंतिम चरण में इसकी बुवाई करने से किसानों को बेहतर दाम और शानदार उत्पादन मिल सकता है. यही वजह है कि निमाड़ क्षेत्र के किसान अब तरबूज की खेती की ओर तेजी से रुख कर रहे है.
कृषि विशेषज्ञों के अनुसार सही समय पर बुवाई, उन्नत तकनीक, ड्रिप और मल्चिंग अपनाकर किसान 60 से 70 दिनों में अच्छी आमदनी कमा सकते है. खास बात यह है कि इस समय बाजार में तरबूज की मांग लगातार बनी रहती है. जिससे किसानों को फसल बेचने में परेशानी नहीं होती.

Local 18 से बातचीत में कृषि विशेषज्ञ सुनील पटेल बताते है कि तरबूज भले ही ठंड की फसल नहीं है. लेकिन ठंड के अंतिम दौर में इसकी बुवाई करना सबसे उपयुक्त समय माना जाता है. निमाड़ क्षेत्र में तरबूज की खेती के लिए बलुई दोमट मिट्टी सबसे बेहतर रहती है. हालांकि यह फसल लगभग सभी प्रकार की मिट्टी में उगाई जा सकती है.

ड्रिप और मल्चिंग से बढ़ेगा मुनाफा
सुनील पटेल के अनुसार अगर किसान ड्रिप और मल्चिंग तकनीक से तरबूज की खेती करते है तो उत्पादन के साथ-साथ मुनाफा भी दोगुना हो जाता है. एक एकड़ खेत में करीब 400 ग्राम बीज की आवश्यकता होती है. आज बाजार में कई उन्नत किस्में उपलब्ध है. जैसे- टाइगर, सुल्तान, बाहुबली, BSF कंपनी की उन्नत वैरायटी. ये सभी किस्में निमाड़ क्षेत्र में अच्छा उत्पादन दे रही है.

रबूज की फसल में खाद का विशेष ध्यान
बेसल डोज में
1 बैग डीएपी
1 बैग पोटाश
2 किलो माइक्रोन्यूट्रिएंट
3 किलो सल्फर (90%)
इन्हें बेड पर डालकर ड्रिप लगाने के बाद मल्चिंग की जाती है. इसके बाद बीज की बुवाई की जाती है. फसल की अलग-अलग अवस्थाओं में 19:19, 12:61:0, 13:0:45, 0:52:34 और 0:0:50 जैसे वाटर सॉल्यूबल फर्टिलाइजर क्रमशः दिए जाते है.

सुनील पटेल कहते है कि तरबूज एक कम समय में तैयार होने वाली और ज्यादा मुनाफा देने वाली फसल है. अगर किसान सही तकनीक अपनाएं तो लागत कम और कमाई ज्यादा हो सकती है. किसी भी जानकारी के लिए किसान उनसे 7987959724 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं.

homeagriculture

किसान भाई सर्दी जाते-जाते कर दें तरबूज की बुवाई, 60 दिन बाद हो जाएंगे धनवान



Source link