Last Updated:
Ottneil Baartman hat trick: ऑटनील बार्टमैन की घातक गेंदबाजी और शानदार हैट्रिक की बदौलत पार्ल रॉयल्स ने SA20 टूर्नामेंट में प्रिटोरिया कैपिटल्स को छह विकेट से हराकर प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली है. बार्टमैन ने इस मैच में पांच विकेट झटके. SA20 के इस सीजन में यह दूसरी हैट्रिक है.
नई दिल्ली: SA20 लीग 2025-26 में पर्ल रॉयल्स के तेज गेंदबाज ऑटनील बार्टमैन ने हैट्रिक लेकर तहका मचा दिया. प्रिटोरिया कैपिटल्स के खिलाफ मैच में बार्टमैन ने 4 ओवर में सिर्फ 16 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किए. बार्टमैन SA20 के इतिहास में हैट्रिक लेने वाले महज दूसरे गेंदबाज बने हैं. उनसे पहले पिछले हफ्ते ही लुंगी एनगिडी ने यह कारनामा किया था. बार्टमैन ने अपनी हैट्रिक में आंद्रे रसेल, लिजाड विलियम्स और लुंगी एनगिडी के विकेट चटकाए. इससे पहले उन्होंने अपनी लगातार दो गेंदों पर कॉनर एस्टरहुइजन और जॉर्डन कॉक्स को भी पवेलियन भेजा था. बार्टमैन की इस दमदार गेंदबाजी से रॉयल्स ने मैच में कैपिटल्स को 6 विकेट से हराकर प्लेऑफ में अपनी जगह बना ली है.
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें