अशोकनगर में डंपर ने बाइक को मारी टक्कर: साले के साथ ससुराल जा रहे जीजा की मौत; गंभीर घायल साला भोपाल रेफर – Ashoknagar News

अशोकनगर में डंपर ने बाइक को मारी टक्कर:  साले के साथ ससुराल जा रहे जीजा की मौत; गंभीर घायल साला भोपाल रेफर – Ashoknagar News




अशोकनगर के कचनार थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम एक तेज रफ्तार अज्ञात डंपर ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक चला रहे युवक की मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा उसका साला गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद भोपाल रेफर किया गया है। घटना सेमरा हाट गांव के पास शाम करीब 7:30 बजे हुई। शनिवार सुबह पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मृतक की पहचान शिवपुरी जिले के खनियांधाना निवासी हेमंत (30) पुत्र राकेश बाल्मीकि के रूप में हुई है। वह अपने ममिया ससुराल गता गांव में एक कथा कार्यक्रम में शामिल होने आया था। कार्यक्रम खत्म होने के बाद हेमंत अपने ममेरे साले अंकित (28) पुत्र अमर सिंह (निवासी गता) के साथ बाइक से अपनी ससुराल करैया राय गांव जा रहा था। टक्कर मारकर डंपर फरार शुक्रवार शाम करीब 7:30 बजे जैसे ही वे सेमरा हाट गांव के पास पहुंचे, सामने से आ रहे एक अज्ञात डंपर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर मारने के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया। राहगीरों की मदद से दोनों को एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल लाया गया। भोपाल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम जिला अस्पताल में हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने दोनों को भोपाल रेफर कर दिया। एंबुलेंस से भोपाल ले जाते समय भादोन गांव के पास हेमंत ने दम तोड़ दिया। इसके बाद शव को वापस जिला अस्पताल लाया गया और रात में मरचुरी में रखवाया गया। वहीं, गंभीर रूप से घायल अंकित को इलाज के लिए भोपाल भेजा गया है।



Source link