Last Updated:
Team India Selection Controversy: टीम इंडिया में खिलाड़ियों के चयन को लेकर कई बार बवाल हो चुका है. सबसे बड़ा मामला 2019 वर्ल्ड कप में सामने आया था. विजय शंकर को चुने जाने पर बाहर रखे गए अंबाती रायुडू ने विरोध जताया था. न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे टीम में आयुष बदोनी को वाशिंगटन सुंदर की जगह शामिल किए जाने पर भी काफी चर्चा हुई.
भारतीय क्रिकेट टीम में होने वाले खिलाड़ियों सलेक्शन को लेकर हमेशा ही चर्चा होती रहती है. हालिया न्यूजीलैंड टी20 सीरीज के लिए श्रेयस अय्यर का चयन चोटिल होकर बाहर हुए तिलक वर्मा की जगह किया गया है. लंबे समय से अपनी बारी का इंताजर कर रहे इस खिलाड़ी को लेकर हर तरफ से प्रतिक्रिया आ रही है.

इससे पहले वनडे टीम में ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर की जगह टीम में शामिल किए गए आयुष बदोनी ने भी सुर्खिया बटोरी थी. कई दिग्गजों ने इसपर सवाल उठाया था ये पहली बार नहीं है इससे पहले जिन खिलाड़ियों के सलेक्शन पर सवाल उठाया गया था वो विजय शंकर और वरुण चक्रवर्ती थे.

टीम इंडिया में शामिल किए जाने के बाद खिलाड़ियों की चर्चा दो वजह से होती है. या तो उनको मौका ना मिलने पर या टीम में चुने जाने पर. विजय शंकर जब 2019 विश्व कप की टीम में चुना गया तो बड़ा बवाल हो गया था. टीम के लिए लगातार अच्छा कर रहे अंबाती रायुडू को बाहर रख चयनकर्ताओं ने विजय को चुना था.
Add News18 as
Preferred Source on Google

सलेक्शन के बाद उस वक्त के मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने सफाई देते हुए कहा था कि उनको एक ‘3D खिलाड़ी’ (बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग में सक्षम) के रूप में देखा गया था. इसी वजह से विजय शंकर को वर्ल्ड कप टीम में चुना गया. वो तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने के साथ गेंदबाजी में भी योगदान दे सकते हैं.

टीम से बाहर किए गए अंबाती रायुडू ने इसे लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था कि उन्होंने वर्ल्ड कप देखने के लिए 3 D चश्मा ऑर्डर किया है. इस पोस्ट पर काफी हंगामा हुआ था और अंबाती ने इसके बाद इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा भी कर दी थी. हालांकि चोट के कारण विजय शंकर जल्दी टूर्नामेंट से बाहर हो गए और अंबाती ने भी संन्यास से वापसी की घोषणा कर दी थी.

वरुण चक्रवर्ती का सलेक्शन 2021 टी20 वर्ल्ड कप में उनके इंडियन प्रीमियर लीग में किए गए प्रदर्शन के आधार पर किया गया था. घरेलू क्रिकेट में उनके अनुभव और वर्ल्ड कप में किए दिखाए गए खेल के बाद काफी चर्चा हुई थी. उनके इस टूर्नामेंट के बाद टीम से बाहर कर दिया गया.

ऐसा ही एक नाम हर्षित राणा का है जो कोच गौतम गंभीर के खास बताए जाते हैं. उनको तीनों फॉर्मेट में रखे जाने को कई दिग्गज सही नहीं मानते. चयनकर्ता और कोच इसे सही ठहराते हैं और मीडिया के सामने आकर खुद गंभीर ने हर्षित को निशाना बनाने वालों को फटकार लगा चुके हैं.

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हुए चोटिल वाशिंगटन सुंदर की जगह जब आयुष बदोनी को चुना गया तो फिर से बवाल हो गया. हर तरफ यही चर्चा थी कि उनको बतौर ऑलराउंडर कैसे जगह मिली जबकि अक्षर पटेल बाहर बैठे हुए हैं. घरेलू क्रिकेट में औसत प्रदर्शन के बाद भी आयुष को चुने जाने पर गेंदबाजी कोच सितांशु कोटक ने सफाई दी थी.

भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला खेलना बाकी है. आयुष बदोनी को दूसरे मुकाबले से पहले चुना गया था लेकिन वो प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे. नीतिश कुमार रेड्डी बतौर ऑलराउंडर इस मैच में खेले थे. तीसरे मुकाबले में क्या बदोनी को चुना जाता है ये देखना दिलचस्प होगा.

वनडे सीरीज के बाद भारत 5 टी20 मुकाबलों की सीरीज में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगा. चोट की वजह से वाशिंगटन सुंदर और तिलक वर्मा टीम से बाहर हो गए हैं. बीसीसीआई ने श्रेयस अय्यर और रवि बिश्नोई को इन दोनों खिलाड़ियों की जगह टीम में जगह दी है.