कमलिनी-वैष्णवी पहली बार वनडे टीम में…फुलमाली को टी20 में मौका

कमलिनी-वैष्णवी पहली बार वनडे टीम में…फुलमाली को टी20 में मौका


Last Updated:

India women cricket team announced for Australia tour: भारत ने ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए वनडे और टी20 सीरीज के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है. वनडे टीम में पहली बार जी कमलिनी और वैष्णवी शर्मा को शामिल किया गया है जबकि टी20 टीम में भारती फुलमाली की एंट्री हुई है.

ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम का ऐलान.

नई दिल्ली. बीसीसीआई ने ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए अपनी वनडे और टी20 महिला टीम की घोषणा कर दी है. 17 साल की विकेटकीपर जी कमिलनी और स्पिनर वैष्णवी शर्मा को पहली बार वनडे टीम में शामिल किया गया है.दोनों ने पिछले महीने श्रीलंका के खिलाफ सीरीज़ में भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू किया था. काश्वी गौतम भी भारत की वनडे टीम में वापस आ गई हैं.

ओपनिंग बल्लेबाज प्रतिका रावल टीम से बाहर हैं. प्रतिका 25 अक्टूबर को नवी मुंबई में बांग्लादेश के खिलाफ आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 मैच के दौरान लगी चोट से अभी तक उबर नहीं पाई हैं. उन्हें टीम में शामिल नहीं किया गया. जबकि विकेटकीपर उमा छेत्री को टीम से बाहर कर दिया गया है.टी20 सीरीज के लिए भारती फुलमाली टीम में वापस आ गई हैं. उन्होंने आखिरी बार 2019 में भारत के लिए खेला था.





Source link