Last Updated:
Burhanpur News: बिजनेस मैन ने दी जानकारी लोकल 18 की टीम ने नयामतपुरा क्षेत्र के बिजनेसमैन भीमराज महाजन से बातचीत की. उन्होंने बताया कि हम चाय की दुकान चलाते थे और यहीं से हमारे बिजनेस की शुरुआत हुई. लेकिन जब कमाई नहीं हो पाई तो 2020 में हमने अपना बिजनेस बदला और खिलौनों का बिजनेस शुरू किया. जिसके लिए 6 लाख रुपए का लोन लिया. आज हम लाखों रुपए हर साल कमा रहे है और दो से तीन लोगों को रोजगार दे रहे है. हमारे यहां नई वैरायटी के खेल खिलौने मिलते है.
मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले के नयामतपुरा क्षेत्र के रहने वाले कक्षा सातवीं तक पढ़े भीमराज महाजन की कहानी प्रेरणादायक है. भीमराज महाजन पहले चाय की दुकान चलाते थे. लेकिन जब चाय की दुकान से कमाई नहीं हो पाई तो उन्होंने ₹600000 का लोन लेकर खिलौनों का बिजनेस शुरू किया. आज वह दो से तीन लोगों को रोजगार दे रहे है. भीमराज कहते है कि अब मैं खिलौने बेचता हूं और दो से तीन लोगों को रोजगार भी दे रहा हूं. उनका मानना है कि मेहनत करने पर सफलता जरूर मिलती है. वे पिछले 5 सालों से इस बिजनेस में लगे हुए है.
बिजनेस मैन ने दी जानकारी लोकल 18 की टीम ने नयामतपुरा क्षेत्र के बिजनेसमैन भीमराज महाजन से बातचीत की. उन्होंने बताया कि हम चाय की दुकान चलाते थे और यहीं से हमारे बिजनेस की शुरुआत हुई. लेकिन जब कमाई नहीं हो पाई तो 2020 में हमने अपना बिजनेस बदला और खिलौनों का बिजनेस शुरू किया. जिसके लिए 6 लाख रुपए का लोन लिया. आज हम लाखों रुपए हर साल कमा रहे है और दो से तीन लोगों को रोजगार दे रहे है. हमारे यहां नई वैरायटी के खेल खिलौने मिलते है.
सातवीं पास बिजनेस मैन भीमराज महाजन बताते है कि उनके घर में कोई पढ़ा लिखा नहीं था, इसलिए वे कक्षा सातवीं तक ही पढ़ सके. लेकिन उन्होंने शुरुआत से ही बिजनेस की ओर ध्यान दिया. शुरू में कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ा और कमाई भी नहीं हो पाती थी. लेकिन आज उन्हें सफलता मिली है. वे आज के युवाओं से कहना चाहते है कि अगर आप भी कोई बिजनेस करना चाहते है तो मेहनत करते रहे. सफलता जरूर मिलेगी.