छतरपुर के बड़े तालाब में मिली लापता युवक की लाश: 4 दिन से तलाश रही थी पुलिस; मार्च में होनी थी शादी, मेडिकल पर करता था काम – Chhatarpur (MP) News

छतरपुर के बड़े तालाब में मिली लापता युवक की लाश:  4 दिन से तलाश रही थी पुलिस; मार्च में होनी थी शादी, मेडिकल पर करता था काम – Chhatarpur (MP) News




छतरपुर शहर के प्रतापसागर (बड़े तालाब) में शनिवार को चार दिन से लापता युवक फरीद का शव बरामद हुआ है। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम पिछले चार दिनों से लगातार उसकी तलाश कर रही थी। शव मिलने के बाद पुलिस ने पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को मिले सीसीटीवी फुटेज में फरीद को मंगलवार रात तालाब की ओर जाते हुए देखा गया था। तालाब के किनारे उसकी स्कूटी और चप्पलें भी मिली थीं। इसी आधार पर यह आशंका जताई जा रही थी कि उसने तालाब में कूदकर आत्महत्या की होगी। सिटी कोतवाली टीआई अरविंद दांगी ने बताया कि एसडीआरएफ और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम उसी दिन से रेस्क्यू कार्य में जुटी हुई थी। बॉस को घर छोड़ने के बाद हुआ गायब परिजनों के अनुसार, फरीद मेडिकल क्षेत्र में काम करता था। मंगलवार रात करीब 10:30 बजे वह अपनी दुकान से निकला था। उसने पहले अपने मालिक को घर छोड़ा। इसके बाद जब परिजनों ने उसे फोन किया, तो उसने बताया कि वह थोड़ी देर से आएगा। बाद में उसका फोन लगातार व्यस्त आया और फिर बंद हो गया। मार्च में होनी थी शादी फरीद के चाचा मोहम्मद सलीम ने बताया कि युवक का विवाह मार्च महीने में तय था। परिवार इस घटना से गहरे सदमे में है और किसी अन्य कारण से यह कदम उठाने की बात से इनकार कर रहा था। हालांकि, अब शव मिलने के बाद पुलिस जांच के बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी।



Source link