छतरपुर में कड़ाके की ठंड, पारा 5 डिग्री पर पहुंचा: 24 घंटे में 2 डिग्री लुढ़का; सुबह से खिली धूप, विजिबिलिटी 2500 मीटर रही – Chhatarpur (MP) News

छतरपुर में कड़ाके की ठंड, पारा 5 डिग्री पर पहुंचा:  24 घंटे में 2 डिग्री लुढ़का; सुबह से खिली धूप, विजिबिलिटी 2500 मीटर रही – Chhatarpur (MP) News




छतरपुर में ठंड का असर एक बार फिर बढ़ गया है। शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात जिले का न्यूनतम तापमान गिरकर 5.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह तापमान शनिवार सुबह 8:30 बजे रिकॉर्ड हुआ। 24 घंटे के भीतर रात के पारे में सीधे 2.0 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। हालांकि, शनिवार सुबह से ही आसमान साफ है और धूप खिली हुई है। 24 घंटे में 2 डिग्री गिरा पारा इससे पहले शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री सेल्सियस था। इसमें 24 घंटे के भीतर 2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई, जिससे अंचल में ठिठुरन महसूस की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से तापमान में 1-2 डिग्री सेल्सियस का उतार-चढ़ाव बना हुआ है। आने वाले दिनों में भी मौसम में इसी तरह के हल्के बदलाव और ठंड जारी रहने की संभावना है। सुबह 6 बजे निकला सूरज, दिन में 27 डिग्री तक जाएगा तापमान शनिवार को मौसम पूरी तरह खुला हुआ है और सुबह 6 बजे ही सूरज निकल गया था। शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा था। वहीं, शनिवार सुबह का तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अनुमान है कि आज दिन का अधिकतम तापमान 26 से 27 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। शनिवार को वातावरण में आर्द्रता (ह्यूमिडिटी) 86% दर्ज की गई, जबकि दृश्यता (विजिबिलिटी) 2000 से 2500 मीटर रही।



Source link