जबलपुर में फांसी पर लटका मिला पालतू डाॅग: मालिक ने दर्ज कराई शिकायत, कहा- पड़ोसी ने विवाद का बदला लेने मार डाला – Jabalpur News

जबलपुर में फांसी पर लटका मिला पालतू डाॅग:  मालिक ने दर्ज कराई शिकायत, कहा- पड़ोसी ने विवाद का बदला लेने मार डाला – Jabalpur News




जबलपुर में दो पक्षों के विवाद में एक निर्दोष बेजुबान श्वान की जान चली गई। आरोप है कि गांव के ही कुछ लोगों ने पुरानी रंजिश के चलते घर के बाहर पिलर की राॅड से फांसी लगाकर उसे लटका दिया। मामला पाटन थाना पुलिस तक पहुंचा। पुलिस ने शिकायत लेते हुए जांच शुरू कर दी है। घटना ग्राम सिंगोरी की है। जहां 14 जनवरी को गांव के वंशकार और लोधी परिवार के लोग आमने-सामने आ गए थे। विवाद को आसपास रहने वाले ग्रामीणों ने जैसे-तैसे विवाद को सुलझा दिया था। घर के सामने से निकलने पर हुआ विवाद
14 जनवरी को दुर्गा प्रसाद अपने साथियों के साथ नितेश ठाकुर के घर के सामने से निकल रहा था। इसी बीच नितेश अपने परिजनों के साथ सामने आकर खड़ा हो गया। वह कहने लगा कि गाली किसे दे रहो हो, इस पर दुर्गा प्रसाद ने जवाब दिया कि हमारी आपस में बात हो रही है। इसके बाद दोनों में बहस होने लगी। आसपास मौजूद लोगों ने विवाद को जैसे-तैसे शांत करवा दिया। लेकिन, उन्होंने एक-दूसरों को देख लेने की धमकी भी दे दी। अगली रात पिलर पर लटका मिला डाॅग
दुर्गा प्रसाद वंशकार ने पाटन थाना पुलिस को शिकायत में बताया कि 15 जनवरी को वह परिवार वालों के साथ एक कार्यक्रम में शामिल होकर जब बच्चों के साथ लौट रहा था। उस समय भी नितेश ने रोककर गाली-गलौच कर दी। इतना ही नहीं उसका कहना था कि तेरे बच्चे पढ़ लिखकर होम मिनिस्टर नहीं बन जाएंगे। मेरा पास एक पालतू डाॅग था। वह घर के बाहर रात भर घूमता रहता था। विवाद के बाद उस रात जब अचानक नींद खुली तो देखा कि घर के बाहर पिलर पर उनका डाॅग लटका हुआ है। विवाद का बदला लेने के लिए यह किया गया है। हम जब कभी भी नितेश ठाकुर के घर के सामने से निकलते हैं तो वह अक्सर गाली-गलौच करता है। पोस्टमॉर्टम कराकर ​​​​​​​पुलिस ने दर्ज की शिकायत
​​​​​​​दुर्गा प्रसाद वंशकार की शिकायत पर पाटन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। टीआई गोपिंद्र सिंह राजपूत ने बताया कि तीन-चार दिनों से रोजाना वंशकार और लोधी परिवार के बीच विवाद चला आ रहा है। 14 जनवरी को दुर्गा प्रसाद और नितेश ठाकुर के बीच विवाद हुआ था। एक-दूसरे का साथ गाली-गलौच के साथ मारपीट भी की गई। दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था। शनिवार को वंशकार परिवार के लोग थाने आए थे। उनका कहना था कि पुरानी रंजिश के चलते कुत्ते को फांसी लगाकर मारा गया है। उनका आरोप है कि पड़ोस में ही रहने वाले लोधी परिवार ने यह हरकत की है। कुत्ते का पोस्टमॉर्टम कराया है। शिकायत दर्ज कर जांच की जा रही है कि पालतू डाॅग की आखिर कैसे मौत हुई है।



Source link