टॉर्च की रोशनी चेहरे पर पड़ी, नाबालिग को चाकू मारा: दमोह में मामूली बात पर हमला; गंभीर हालत में जबलपुर रेफर – Damoh News

टॉर्च की रोशनी चेहरे पर पड़ी, नाबालिग को चाकू मारा:  दमोह में मामूली बात पर हमला; गंभीर हालत में जबलपुर रेफर – Damoh News




दमोह जिले के तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम सांगा में शनिवार रात करीब नौ बजे एक नाबालिग को चाकू मारकर घायल कर दिया गया। यह घटना मामूली बात पर हुए विवाद के बाद हुई, जब नाबालिग की टॉर्च की रोशनी कुछ युवकों के चेहरे पर पड़ गई। घायल नाबालिग की पहचान देवीदास पिता लखन अहिरवार (17) निवासी सांगा के रूप में हुई है। उसे गंभीर हालत में स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। घायल देवीदास ने बताया कि वह अपने पिता को लेने गांव के पास खुले पेट्रोल पंप जा रहा था। उसके पिता अजीतपुर से मजदूरी करके घर लौट रहे थे और अंधेरा होने के कारण उन्होंने देवीदास को टॉर्च लेकर पेट्रोल पंप पर बुलाया था। रास्ते में नितेक अहिरवार खड़ा था। देवीदास की टॉर्च की रोशनी नितेक के चेहरे पर पड़ने पर उसने गाली-गलौज शुरू कर दी। देवीदास अपने पिता को लेने पेट्रोल पंप चला गया। पेट्रोल पंप से लौटते समय नितेक अहिरवार अन्य लोगों के साथ आया और देवीदास की कमर में पीछे से चाकू मारकर भाग गया। पिता ने घर के अन्य सदस्यों को बुलाया और निजी वाहन से उसे इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने देवीदास की गंभीर हालत को देखते हुए उसे जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पुलिस के पहुंचने से पहले ही घायल को जबलपुर रेफर किया जा चुका था। आरोपियों को जल्द करेंगे गिरफ्तार तेंदूखेड़ा थाना प्रभारी रविंद्र बागरी ने बताया कि घायल के बयान दर्ज कर मामला दर्ज किया जाएगा और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।



Source link