बिजली व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए आज (शनिवार) जिले के कई इलाकों में बिजली सप्लाई बंद रहेगी। 33 केवी और 33/11 केवी पोस्ट पर मेंटेनेंस कार्य के चलते यह कटौती की जा रही है। बिजली कंपनी के अनुसार, अलग-अलग फीडरों पर अलग-अलग समय पर बिजली बंद रहेगी। कंपनी ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है। सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक यहां नहीं आएगी बिजली गेराघाट, बेहरूका और भादोना सबस्टेशन से निकलने वाले सभी 11 केवी फीडर मेंटेनेंस के चलते बंद रहेंगे। इसके तहत सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक 11 केवी चिरुला, डगरई, कामद, गुजर्रा, पिपरआ कला, खोदन, बडोनी, रिछारी, जैन मंदिर, लहरा, हतलई, बगेदरी और सिंदवारी अबादी फीडर क्षेत्रों में बिजली सप्लाई पूरी तरह बंद रहेगी। इन इलाकों में सुबह 6 बजे से ही कटौती सेवढ़ा चुंगी, एयरपोर्ट और स्टेडियम फीडर से जुड़े इलाकों में सुबह 6 बजे से 9 बजे तक बिजली सप्लाई बाधित रहेगी। वहीं, गौतम विहार फीडर सुबह 6 बजे से 7 बजे तक प्रभावित रहेगा। इसके अलावा कृषि विज्ञान फीडर में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक बिजली नहीं रहेगी। कंपनी का कहना है कि आवश्यकतानुसार आपूर्ति के समय में बदलाव संभव है।
Source link