Last Updated:
Ayush Mhatre refused to shake hands: भारतीय अंडर-19 टीम के कप्तान आयुष म्हात्रे ने बांग्लादेश के खिलाफ वर्ल्ड कप मैच में टॉस के वक्त उनके कप्तान से हाथ मिलाने से इनकार कर दिया. इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से बांग्लादेशी गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान को बाहर किए जाने के बाद से ही उनका क्रिकेट बोर्ड बौखलाया हुआ है.
नई दिल्ली. भारत और पाकिस्तान के बीच खराब हुए रिश्ते के बाद जो काम टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने किया था. ऐसा ही काम कुछ आयुष म्हात्रे ने किया. भारत अंडर-19 के कप्तान ने शनिवार (17 जनवरी) को बुलावायो के क्वीन स्पोर्ट्स क्लब में हुए आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के मैच 7 के दौरान बांग्लादेश के कप्तान से हाथ मिलाने से इनकार कर दिया. बांग्लादेश के कप्तान मोहम्मद अजीजुल हाकिम तमीम की तबीयत खराब होने के कारण उप-कप्तान जवाद अबरार टॉस के लिए आए. माहौल में तनाव साफ नजर आ रहा था क्योंकि दोनों कप्तानों ने हाथ मिलाने से बचा.
बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. इसके बाद अबरार म्हात्रे के पास से करीब से गुजरे, लेकिन दोनों ने एक-दूसरे की तरफ देखा तक नहीं. कुछ ही मिनट बाद दोनों टीमों के खिलाड़ी राष्ट्रगान के लिए बाउंड्री पर खड़े थे. जब वे मैदान पर आए, तब भी उन्होंने एक-दूसरे से बातचीत या हाथ मिलाने से परहेज किया. खिलाड़ियों की बॉडी लैंग्वेज हाल के दिनों में भारत-बांग्लादेश संबंधों में आई तल्खी को दर्शा रही थी.