भारत-बांग्लादेश मैच में गरमाया माहौल, वैभव की बांग्लादेशी प्लेयर से भिड़ंत

भारत-बांग्लादेश मैच में गरमाया माहौल, वैभव की बांग्लादेशी प्लेयर से भिड़ंत


Last Updated:

Vaibhav Suryavanshi clash with zawad abrar: अंडर-19 वर्ल्ड कप में वैभव सूर्यवंशी की एक बांग्लादेशी प्लेयर से भिड़ंत हो गई. दरअसल, बांग्लादेश के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज जवाद अबरार ने वैभव सूर्यवंशी से उलझने की कोशिश की, जिसके बाद भारतीय स्टार ने तुरंत बांग्लादेशी प्लेयर की अक्ल ठिकाने लगा दी. यह पूरा वाकया पारी के पहले ओवर में हुआ, जब टीम इंडिया बैटिंग कर रही थी.

वैभव सूर्यवंशी और जवाद अबरार में हुई नोंकझोंक

नई दिल्ली. भारत और बांग्लादेश के बीच बढ़ते तनाव का असर अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत-बांग्लादेश मैच के दौरान भी देखने को मिला. भारत के कप्तान आयुष म्हात्रे ने टॉस के समय बांग्लादेश के कप्तान अजिजुल हकीम से हाथ मिलाने से इनकार कर दिया. इतना ही नहीं, माहौल तो तब गरमा गया जब भारत की बल्लेबाजी के दौरान एक बांग्लादेशी प्लेयर ने वैभव सूर्यवंशी से पंगा ले लिया. हालांकि, वैभव पीछे नहीं हटे और उन्होंने जबरदस्ती उलझ रहे जवाद अबरार को करारा जवाब देते हुए मुंह बंद कर दिया. आइए जानते हैं आखिर दोनों के बीच हुआ क्या.

वैभव ने निकाली अबरार की हेकड़ी
मुकाबले में भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी. भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही, क्योंकि सिर्फ 12 रन के स्कोर पर दो विकेट गिर गए. हालांकि, वैभव सूर्यवंशी इस मुकाबले में लय में नजर आए. उन्होंने अपने ही आक्रामक अंदाज में चौके-छक्के बरसाना शुरू कर दिया. वैभव की तूफानी बैटिंग देख बांग्लादेशी प्लेयर झल्ला उठे और भारतीय स्टार से उलझने की कोशिश की. इस बीच बांग्लादेश के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज जवाद अबरार और वैभव सूर्यवंशी के बीच तीखी नोंकझोंक हो गई. जवाद ने वैभव सूर्यवंशी से कुछ कहा, जिसके बाद वैभव ने उंगली दिखाते हुए इस बांग्लादेशी क्रिकेटर की अक्ल ठिकाने लगा दी. दोनों के बीच हुई इस बहस का एक फोटो वायरल हो रहा है.



Source link