भोपाल के नारियलखेड़ा में शनिवार को मवेशी के अवशेष मिलने के बाद हंगामा हो गया। हिंदू संगठनों ने तत्काल आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी की मांग की है। इस बात को लेकर शाम को थाने के बाहर हंगामा चल रहा है।
.
पुलिस के तमाम आला अधिकारियों सहित भारी संख्या में पुलिस फोर्स वहां पहुंच गई है। हिंदू संगठनों ने गोलघर नारियलखेड़ा से लेकर थाने तक अवशेषों की अर्थी निकाली।
जानकारी के मुताबिक वार्ड 12 के अधीन आने वाले नारियलखेड़ा गोलघर मैदान में शनिवार की दोपहर को लोगों ने मवेशी की कटी हुई गर्दन सहित अन्य अवशेष देखे। जिसकी सूचना हिंदू संगठनों को मिलते ही बड़ी तादाद में मौके पर पहुंच गए।
आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े लोग इस दौरान जमकर नारेबाजी की गई। संगठन के लोग तत्काल आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हैं। टीआई महेंद्र सिंह ठाकुर घटना की सूचना के बाद दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। जहां हिंदू संगठनों ने उनकी मौजूदगी में अवशेषों की अर्थी निकाली।
नारियलखेड़ा में मवेशी के अवशेष मिलने के बाद जमा हुए हिंदू संगठनों के लोग।
थाने के बाहर भारी पुलिस बल तैनात बड़ी संख्या में हिंदू संगठन के लोग नारियलखेड़ा से पुराने भोपाल के थाना गौतम नगर तक पैदल पहुंचे। कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती थाने बाहर कर दी गई है।
ये खबर भी पढ़ें…
पुलिस मुख्यालय के सामने मांस से भरा ट्रक पकड़ाया

भोपाल में पुलिस मुख्यालय के सामने मांस से भरा ट्रक पकड़े जाने के मामले में प्रशासनिक कार्रवाई शुरू हो गई है। हिंदूवादी संगठनों ने जांच रिपोर्ट में गोमांस का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। माहौल बिगड़ता देख नगर निगम ने स्लॉटर हाउस सील कर दिया। बड़ी संख्या में हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता कमिश्नर कार्यालय के बाहर नारेबाजी कर रहे हैं। उनका आरोप है कि जांच रिपोर्ट में गोमांस होने की पुष्टि हो चुकी है।पूरी खबर पढ़ें