मन्दसौर शहर में खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित खेल महोत्सव का शुभारंभ शनिवार शाम गांधी चौराहे पर भव्य समारोह के साथ किया गया। शुभारंभ अवसर पर गांधी चौराहे से एक विशाल फ्लैग मार्च निकाला गया, जिसमें प्रदेशभर से आई लगभग 28 टीमों ने सहभागिता कर रही हैं। फ्लैग मार्च में रीवा, भोपाल, जबलपुर, बैतूल, रतलाम, इंदौर, ग्वालियर, मन्दसौर, देवास, शाजापुर, नीमच सहित अन्य जिलों की बालक एवं बालिका टीमों ने हिस्सा लिया। खिलाड़ियों ने अनुशासन और उत्साह के साथ मार्च करते हुए अपनी खेल प्रतिभा का जौहर दिखाया। तीन दिवसीय बेसबॉल टूर्नामेंट का आगाज
खेल महोत्सव के अंतर्गत तीन दिवसीय बेसबॉल टूर्नामेंट का भी आज से शुभारंभ हो गया है। आगामी तीन दिनों तक नूतन स्टेडियम में रोमांचक मुकाबले आयोजित किए जाएंगे, जिसमें प्रदेश की विभिन्न टीमों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। शुभारंभ अवसर पर सांसद सुधीर गुप्ता, नगर पालिका अध्यक्ष रमादेवी गुर्जर, एएसपी तेरे सिंह बघेल, बेसबॉल संघ अध्यक्ष हिम्मत डांगी, गौरव अग्रवाल, ब्रजेश जोशी सहित अन्य अतिथियों ने खिलाड़ियों को संबोधित किया। वक्ताओं ने खेलों को अनुशासन, टीम भावना और उज्ज्वल भविष्य का माध्यम बताया। नगरवासियों ने किया भव्य स्वागत
फ्लैग मार्च गांधी चौराहे से प्रारंभ होकर भारत माता चौराहा, घंटाघर, कालाखेत, बीपीएल चौराहा होते हुए नूतन स्टेडियम पहुँचा। मार्ग में नगरवासियों ने पुष्पमालाओं से खिलाड़ियों का भव्य स्वागत किया, जिससे पूरे शहर में उत्सव का माहौल देखने को मिला।
Source link