मुरैना नगर निगम ने शुक्रवार की रात सदर बाजार में जेसीबी लगाकर डिवाइडर तोड़ने का कार्य शुरू कर दिया। नगर निगम का उद्देश्य बाजार का चौड़ीकरण करना और सौंदर्यीकरण कर उसे नया रूप देना है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को एक ठेला लगाने को लेकर बड़े व्यापारियों और हाथ ठेला व्यापारियों के बीच विवाद हो गया था। इसके विरोध में बाजार के कुछ व्यापारी धरने पर बैठ गए और बाजार बंद कर दिया। पुलिस प्रशासन की टीम ने सभी व्यापारियों को समझाया और यह शर्त रखी कि जो भी सौंदर्यीकरण का कार्य है, उसे तुरंत शुरू किया जाए। इसी शर्त के तहत नगर निगम ने सदर बाजार में तोड़फोड़ और सुधार कार्य शुरू किया है। सदर बाजार में हाथ ठेले को लेकर व्यापारियों का विवाद, बाजार बंद शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे मुख्य बाजार सदर में एक बिस्किट हाथ ठेले वाले ने मित्तल ज्वैलर्स और आशीष शू सेन्टर के सामने ठेला लगा दिया। इससे नाराज व्यापारियों ने ठेले वाले से इसे दूसरी जगह लगाने को कहा। बात इतनी बढ़ गई कि ठेले व्यापारी और शोरूम व्यापारी आमने-सामने आ गए। विवाद बढ़ने पर दोनों तरफ के व्यापारी धरने पर बैठ गए। सदर बाजार एसोशिएशन भी मामले में शामिल हुई और सभी व्यापारियों ने बाजार बंद कर दिया। प्रशासन से बाजार खोलने के लिए व्यापार एसोशिएशन ने शर्त रखी कि नगर निगम द्वारा बाजार का सौंदर्यीकरण तत्काल शुरू किया जाए और हाथ ठेला व्यापारियों को भी अन्यत्र व्यवस्थित किया जाए। दो करोड़ की लागत से होगा सौंदर्यीकरण नगर निगम के द्वारा सदर बाजार को भव्य और सुंदर बनाने के लिए हाल ही में प्लानिंग की गई थी जिसका टेंडर भी निकला था। यह टेंडर दो करोड़ का पास हुआ है । इस राशि से सदर बाजार का स्वरूप भव्य और सुंदर होगा । व्यापारियों की मांग के बाद नगर निगम प्रशासन द्वारा संबंधित कंपनी को कार्य शुरू करने के निर्देश देते हुए शुक्रवार रात से कार्य शुरू करवा दिया गया । नगर निगम कमिश्नर सतेंद्र धाकरे के अनुसार सदर बाजार सौंदर्यीकरण के लिए प्लान तैयार किया गए था उसका टेंडर भी दो करोड़ का हुआ है अब उसको मूल स्वरूप देने का कार्य चालू कराया गया है। जैसे-जैसे कार्य होता जाएगा वैसे वैसे हाथ ठेला व्यापारियों को नाला नंबर 2 और तीन पर शिफ्ट करेंगे । जो उनकी परमानेंट जगह होगी ।
Source link