मैं किसी को भी हरा सकता हूं.. ऑस्ट्रेलियन ओपन 2026 से पहले दिग्गज ने भरी हुंकार, 25वें ग्रैंडस्लैम पर फोकस

मैं किसी को भी हरा सकता हूं.. ऑस्ट्रेलियन ओपन 2026 से पहले दिग्गज ने भरी हुंकार, 25वें ग्रैंडस्लैम पर फोकस


ऑस्ट्रेलियन ओपन 2026 से पहले माहौल टाइट होता नजर आ रहा है. टेनिस के दिग्गज नोवाक जोकोविच को हाल ही में यानिक सिनर और कार्लोस अल्काराज से कड़ी चुनौती मिली है. लेकिन ऑस्ट्रेलियन ओपन के लिए जोकोविच अपना जलवा दिखाने की तैयारी कर रहे हैं. उन्होंने डंके की चोट पर खुला चैलेंज स्टार प्लेयर्स को दे दिया है. उन्होंने कहा कि पैरों में थोड़ी “ताकत” कम होने के बावजूद उन्हें ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीतने का पूरा भरोसा है. सर्बियाई दिग्गज ने यह भी कहा कि वह अपने दिन किसी को भी हरा सकते हैं.

25वें ग्रैंडस्लैम पर फोकस

38 साल के इस टेनिस दिग्गज की नजर रिकॉर्ड 11वें ऑस्ट्रेलियन ओपन खिताब और ऐतिहासिक 25वें ग्रैंड स्लैम खिताब पर है. यह उपलब्धि उन्हें ऑस्ट्रेलिया की मार्गरेट कोर्ट से आगे ले जाएगी. हालांकि यानिक सिनर और अल्काराज ने इन दिनों बड़े चैंपियनशिप में दबदबा बनाया है. जोकोविच, जो अभी दुनिया में चौथे नंबर पर हैं पिछले साल चारों ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचे थे और उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी के उदय को स्वीकार करने के बावजूद उनके खेल पर उनका विश्वास बरकरार है.

Add Zee News as a Preferred Source


क्या बोले जोकोविच?

टूर्नामेंट की पूर्व संध्या पर जोकोविच ने कहा, ‘जब मैं स्वस्थ होता हूं और किसी भी दिन सभी चीज़ों को एक साथ कर पाता हूं, तो मुझे अब भी लगता है कि मैं किसी को भी हरा सकता हूं. अगर मुझे यह विश्वास नहीं होता, तो मैं यहां मुकाबला करने के लिए नहीं होता. मुझमें अभी भी जोश है . यह मानते हुए कि सिनर और अल्काराज़ अभी बाकी खिलाड़ियों से बेहतर स्तर पर खेल रहे हैं, जोकोविच ने कहा कि इसका मतलब यह नहीं है कि दूसरे दावेदारों के पास कोई मौका नहीं है.

ये भी पढे़ं.. टीम इंडिया से लंबे वक्त से बाहर चल रहे अजिंक्य रहाणे, अब अचानक उठाया ये बड़ा कदम

जोकोविच हैं टेंशन फ्री

उन्होंने आगे कहा, ‘यह एक सच्चाई है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि किसी और के पास कोई मौका नहीं है। मुझे किसी भी टूर्नामेंट में, खासकर यहां मेलबर्न में, अपने मौके पसंद हैं. 25वें खिताब के बारे में बहुत बातें हुई हैं, लेकिन मैं उस पर ध्यान केंद्रित करने की कोशिश करता हूं जो मैंने पहले ही हासिल कर लिया है. चौबीस कोई बुरा नंबर नहीं है. मुझे अपने करियर की सराहना करनी चाहिए और कुछ अनावश्यक दबाव कम करना चाहिए.’



Source link