विकेट चटकाने में उस्ताद थे ये 5 विकेटकीपर, दुनियाभर में गाडे़ अपनी महानता के झंडे

विकेट चटकाने में उस्ताद थे ये 5 विकेटकीपर, दुनियाभर में गाडे़ अपनी महानता के झंडे


दुनिया के 5 ऐसे खतरनाक विकेटकीपर बल्लेबाज हैं, जिनके नाम पर एक गेंदबाज के रूप में भी इंटरनेशनल क्रिकेट में विकेट लेने का रिकॉर्ड दर्ज है. एक विकेटकीपर के ऊपर काफी जिम्मेदारियां होती हैं. एक विकेटकीपर को न केवल बल्लेबाजी में अपनी उपयोगिता साबित करनी होती है, बल्कि उन्हें मैच के दौरान घंटों विकेट के पीछे भी अपना रोल अच्छे से निभाना होता है. अगर कोई विकेटकीपर इसके बावजूद गेंदबाज बनकर इंटरनेशनल क्रिकेट में विकेट चटकाता है तो यह सबसे बड़ा अजूबा है. आइए एक नजर डालते हैं दुनिया के उन 5 खतरनाक विकेटकीपर्स पर जिनके नाम एक गेंदबाज के रूप में भी इंटरनेशनल क्रिकेट में विकेट लेने का रिकॉर्ड दर्ज है.

1. राहुल द्रविड़ (भारत)

राहुल द्रविड़ अपने करियर के दौरान टीम इंडिया के लिए एक ऑलराउंड क्रिकेटर रहे हैं. राहुल द्रविड़ बल्लेबाज के तौर पर ओपनिंग से लेकर मिडिल ऑर्डर हर पोजीशन पर बैटिंग कर चुके हैं. राहुल द्रविड़ टीम इंडिया के लिए विकेटकीपिंग भी कर चुके हैं. आपको जानकर हैरानी होगी कि राहुल द्रविड़ ने एक गेंदबाज के तौर पर भी इंटरनेशनल क्रिकेट में विकेट हासिल किए हैं. राहुल द्रविड़ के नाम टेस्ट में 1 और वनडे में 4 विकेट लेने का रिकॉर्ड दर्ज हैं. राहुल द्रविड़ ऑफ स्पिन गेंदबाजी करते थे. राहुल द्रविड़ ने भारत के लिए टेस्ट, वनडे और टी20 तीनों फॉर्मेट को मिलाकर कुल 24064 रन बनाए हैं.

Add Zee News as a Preferred Source


2. महेंद्र सिंह धोनी (भारत)

महेंद्र सिंह धोनी भारत के एक धाकड़ विकेटकीपर होने के अलावा महान कप्तान भी रहे हैं. महेंद्र सिंह धोनी ने अपने इंटरनेशनल करियर के दौरान भारत के लिए एक विस्फोटक बल्लेबाज, तेज तर्रार विकेटकीपर और एक शातिर कप्तान का रोल लंबे समय तक निभाया है. आपको जानकर हैरानी होगी कि महेंद्र सिंह धोनी के नाम गेंदबाज के तौर पर इंटरनेशनल क्रिकेट में 1 विकेट लेने का रिकॉर्ड भी दर्ज है. भारत के पूर्व कप्तान और दिग्गज विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी के नाम वनडे में एक विकेट दर्ज है. महेंद्र सिंह धोनी ने भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में 17266 रन बनाने के अलावा विकेट के पीछे 829 शिकार भी किए हैं.

3. मार्क बाउचर (दक्षिण अफ्रीका)

दक्षिण अफ्रीका के महान विकेटकीपर मार्क बाउचर के नाम गेंदबाज के तौर पर इंटरनेशनल क्रिकेट में 1 विकेट लेने का रिकॉर्ड दर्ज है. मार्क बाउचर ने टेस्ट में एक विकेट झटका है. मार्क बाउचर ने साउथ अफ्रीका के लिए 147 टेस्ट मैचों में 30.3 की औसत से 5515 रन बनाए हैं. मार्क बाउचर ने टेस्ट क्रिकेट में 5 शतक और 35 अर्धशतक जड़े हैं. टेस्ट क्रिकेट में मार्क बाउचर का बेस्ट स्कोर 125 रन है. साउथ अफ्रीका के मार्क बाउचर इंटरनेशनल क्रिकेट में विकेट के पीछे सबसे ज्यादा शिकार करने वाले विकेटकीपर हैं. मार्क बाउचर ने 1997 में अपने इंटरनेशनल क्रिकेट करियर का आगाज किया था. मार्क बाउचर ने 1997 से लेकर 2012 तक इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 467 मैच खेले और 998 शिकार किये हैं. मार्क बाउचर ने इस दौरान 952 कैच लपके हैं और 46 स्टंपिंग की हैं.

4. एबी डिविलियर्स (दक्षिण अफ्रीका)

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज एबी डिविलियर्स के नाम गेंदबाज के तौर पर इंटरनेशनल क्रिकेट में 9 विकेट लेने का रिकॉर्ड दर्ज है. एबी डिविलियर्स ने टेस्ट में 2 और वनडे में 7 विकेट लिए हैं. एबी डिविलियर्स ने दक्षिण अफ्रीका के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में 20014 रन बनाने के अलावा विकेट के पीछे 232 शिकार भी किए हैं. एबी डिविलियर्स ने दक्षिण अफ्रीका के लिए वनडे इंटरनेशनल में 9577 रन, टी20 इंटरनेशनल में 1672 रन और टेस्ट क्रिकेट में 8765 रन बनाए हैं. एबी डिविलियर्स ने दक्षिण अफ्रीका के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में 47 शतक ठोके हैं.

5. ब्रेंडन मैक्कुलम (न्यूजीलैंड)

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज ब्रेंडन मैक्कुलम के नाम गेंदबाज के तौर पर इंटरनेशनल क्रिकेट में 1 विकेट लेने का रिकॉर्ड दर्ज है. ब्रेंडन मैक्कुलम ने टेस्ट में 1 विकेट लिया है. ब्रेंडन मैक्कुलम ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 14676 रन बनाने के अलावा विकेट के पीछे 453 शिकार भी किए हैं. ब्रेंडन मैक्कुलम ने न्यूजीलैंड के लिए वनडे इंटरनेशनल में 6083 रन, टी20 इंटरनेशनल में 2140 रन और टेस्ट क्रिकेट में 6453 रन बनाए हैं. ब्रेंडन मैक्कुलम ने न्यूजीलैंड के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में 19 शतक ठोके हैं.



Source link