शतक, फिफ्टी या फ्लॉप? होल्कर स्टेडियम में कैसा है विराट का रिकॉर्ड, चूके तो नंबर-1 बनने के लिए महीनों करना होगा इंतजार

शतक, फिफ्टी या फ्लॉप? होल्कर स्टेडियम में कैसा है विराट का रिकॉर्ड, चूके तो नंबर-1 बनने के लिए महीनों करना होगा इंतजार


IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला 18 जनवरी को इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाएगा. पहले वनडे में विराट 93 के स्कोर पर आउट हुए तब से ही फैंस कोहली से शतक की उम्मीद लगाए बैठे हैं. लेकिन होल्कर स्टेडियम में उनके आंकड़े कुछ खास नजर नहीं आए हैं. कोहली ने रिकी पोंटिंग और वीरेंद्र सहवाग के महारिकॉर्ड पर भी ग्रहण लगा रखा है, लेकिन आंकड़ों के हिसाब से उस रिकॉर्ड को तोड़ना उनके लिए बड़ा चैलेंज होगा. 

1-1 की बराबरी पर सीरीज

न्यूजीलैंड ने भारतीय टीम को इस सीरीज में कांटे की टक्कर दी है. दोनों टीमें 1-1 मैच जीतकर बराबरी पर हैं. होल्कर स्टेडियम में विराट के रिकॉर्ड की बात करें तो उन्होंने इस मैदान पर अब तक 4 वनडे खेले हैं. इसमें 33 के औसत से सिर्फ 99 रन से निकले हैं. इस दौरान उनके बल्ले से एक फिफ्टी भी नहीं निकली है. कोहली का सर्वाधिक स्कोर 36 रन रहा है. ऐसे में विराट रविवार को इस मैदान पर उतरेंगे तो अपने पुराने रिकॉर्ड को बेहतर करना चाहेंगे.

Add Zee News as a Preferred Source


मौका चूके तो लंबा होगा इंतजार

इंदौर में रहने वाले फैंस भी चाहेंगे कि विराट एक यादगार पारी खेलें, क्योंकि इस मैच के बाद स्टेडियम में वह बतौर खिलाड़ी कब लौटेंगे. इस पर फिलहाल कुछ भी नहीं कहा जा सकता. इसलिए विराट रविवार को अपने और अपने फैंस के लिए यादगार बनाना चाहेंगे. विराट कोहली बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी रहे.

ये भी पढे़ं.. टीम इंडिया से लंबे वक्त से बाहर चल रहे अजिंक्य रहाणे, अब अचानक उठाया ये बड़ा कदम

सहवाग-पोंटिंग को पछाड़ने का मौका

विराट कोहली के पास रविवार को वीरेंद्र सहवाग और रिकी पोंटिंग को पीछे छोड़ने का मौका होगा. सहवाग, पोंटिंग और कोहली तीनों ने ही न्यूजीलैंड के खिलाफ 6-6 शतक लगाए हैं. कोहली अगर तीसरे वनडे में शतक लगाने में कामयाब रहते हैं, तो वनडे में कीवी टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे। विराट पहले वनडे में यह मौका चूक गए थे. विराट कोहली के साथ ही पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के पास भी इंदौर में बड़ी पारी खेल अपने फैंस को रोमांचित करने का मौका होगा.



Source link