स्काई लाइट इलेक्ट्रिक सनरूफ से लैस, नए अवतार में आई Kia Carens Clavis

स्काई लाइट इलेक्ट्रिक सनरूफ से लैस, नए अवतार में आई Kia Carens Clavis


Last Updated:

Kia India ने Carens Clavis का नया HTE(EX) ट्रिम लॉन्च किया जिसमें स्काई लाइट इलेक्ट्रिक सनरूफ, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और LED लाइट्स जैसे फीचर्स शामिल हैं.

नई दिल्ली. किआ इंडिया ने अपनी ICE इंजन वाली कारेंस क्लाविस (Kia Carens Clavis) की लोकप्रियता को और बढ़ाते हुए नया HTE(EX) ट्रिम लॉन्च किया है, जो मौजूदा HTE(O) वेरिएंट से ऊपर है और इसमें ज्यादा फीचर्स दिए गए हैं. इसमें सबसे खास बदलाव यह है कि पहली बार नैचुरली एस्पिरेटेड 1.5-लीटर फोर-सिलेंडर पेट्रोल इंजन में सनरूफ दी गई है, जो इस फीचर की बढ़ती मांग को देखते हुए किया गया है.

‘स्काई लाइट इलेक्ट्रिक सनरूफ’
कंपनी ने इसे ‘स्काई लाइट इलेक्ट्रिक सनरूफ’ नाम दिया है और इसका शामिल होना इसलिए भी अहम है क्योंकि आजकल फैमिली गाड़ियों में सनरूफ एक बड़ा खरीदारी फैक्टर बन गया है. नया वेरिएंट सभी इंजन ऑप्शंस में उपलब्ध है, जिसमें 1.5L पेट्रोल, 1.5L टर्बो पेट्रोल और 1.5L डीजल शामिल हैं. इंजन चाहे जो भी हो, HTE(EX) सिर्फ सात-सीटर लेआउट में ही मिलेगा.

कीमत
1.5L पेट्रोल वेरिएंट की कीमत 12,54,900 रुपये से शुरू होती है, जो टर्बो पेट्रोल के लिए 13,41,900 रुपये और डीजल के लिए 14,52,900 रुपये तक जाती है (सभी कीमतें एक्स-शोरूम). सनरूफ के अलावा, किया ने HTE(EX) में ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल सिस्टम दिया है, जो मैन्युअल एयर-कंडीशनिंग की जगह लेता है, साथ ही एलईडी डे-टाइम रनिंग लाइट्स और पोजिशन लैंप्स भी दिए गए हैं.

homeauto

स्काई लाइट इलेक्ट्रिक सनरूफ से लैस, नए अवतार में आई Kia Carens Clavis



Source link