20 साल से जुहू चौपाटी वाले भेल पूरी का स्वाद से दे रहे पिता और बेटा, मक्के का चूड़ा, बारीक सेव से करते हैं तैयार

20 साल से जुहू चौपाटी वाले भेल पूरी का स्वाद से दे रहे पिता और बेटा, मक्के का चूड़ा, बारीक सेव से करते हैं तैयार


Last Updated:

Sagar news: सागर की फेमस मुंबई जुहू चौपाटी फेम भेलपुरी की बात करेंगे जहां पिछले 20 सालों से भेलपुरी का एक जैसा स्वाद परोसा जा रहा है. पिता ने इसकी शुरुआत की थी और बेटा विरासत के रूप में आगे बढ़ा रहा है.

ख़बरें फटाफट

सागर: खूबसूरत झील के किनारे बसा सागर शहर अपने खान-पान और लाजवाब स्वाद के लिए जाना जाता है यहां की गलियों में एक अलग ही खुशबू की महक आती है बरसों पहले शुरू हुई नमकीन मिठाई नाश्ते और स्ट्रीट फूड की दुकान है आज भी इस स्वाद के साथ आज भी चल रही है ऐसे ही आज हम सागर की फेमस मुंबई जुहू चौपाटी फेम भेलपुरी की बात करेंगे जहां पिछले 20 सालों से भेलपुरी का एक जैसा स्वाद परोसा जा रहा है. पिता ने इसकी शुरुआत की थी और बेटा विरासत के रूप में आगे बढ़ा रहा है. क्वालिटी और क्वांटिटी में किसी भी तरह की कोई भी कोताही ना हो इसका भी ध्यान रखा जा रहा.

दो सौ लोग रोज लेते हैं स्वाद

धीरेंद्र सिंह बताते हैं कि करीब 20 साल पहले उनके पिता महेंद्र सिंह ने राहतगढ़ बस स्टैंड के पास भेलपुरी की फुटपाथ पर दुकान लगना शुरू किया था जब लोगों को भेलपुरी पसंद आई और दुकान चलने लगी तो फिर हाथ ठेला खरीद कर इसी पर यह सिस्टम जमा लिया था पिता के साथ मैने भी भेलपुरी बनाना सीख लिया और आज इस टेस्ट को हम भी परोसते हैं बच्चों से लेकर बूढ़े तक हमारी बेल के दीवाने हैं. एक बार जो भी इसका स्वाद सकता है वह फैन हो जाता है और फिर बार-बार आता हैं पिता ने पांच रुपया से इसकी शुरुआत की थी लेकिन अब ₹20 प्लेट में इसको बेचते हैं रोजाना 2000 की भेल बेच रहे हैं. दुकान में प्रॉफिट को देखते हुए ही पढ़ाई करने के बाद हमने कहीं पर नौकरी नहीं की और ना ही किसी जॉब के लिए ट्राई किया इसी में लगे हुए हैं जिसमें अच्छी सी परिवार चल रहा है.

जुहू चौपाटी का मिलता है स्वाद

धीरेंद्र आगे बताते हैं कि भेलपुरी तो हम वैसे ही बनाते हैं जैसी अन्य दुकानदार या लोग बनाते हैं लेकिन हमारे घर पर तैयार होने वाली सोंठ स्पेशल चटनी की वजह से इसमें एक अलग और अनोखा स्वाद आता है जो कोई दूसरा दुकानदार नहीं दे पाता यही वजह है कि लोग हमारी दुकान पर खींचे चले आते हैं वर्तमान में संजय ड्राई बोर्ड क्लब के पास पिछले चार-पांच साल से हम खुद मुंबई जुहू चौपाटी फेमस फैम के नाम से यह भेलपुरी चला रहे हैं. भेलपुरी बनाने के लिए उनका एक और अंदाज दिखाई देता है जो वह स्टील की टंकी में भेलपुरी के सारे सामान को डालकर मिक्स करते हैं.

चूड़ा बारीक सेव से बनाते हैं

धीरेंद्र का कहना है की टंकी में भेल मिक्स करने से एक तो इसमें एक भी दाना बाहर नहीं गिरता और दूसरा एक भी दाना बगैर मसाले की नहीं रहता जब हर दाने में स्वाद होता है तो लोगों को मजा आ जाता. भेलपुरी बनाने के लिए वह पीला नमकीन लाल नमकीन मक्का का चूड़ा बारिक सेव, चावल से बना फूला के साथ टमाटर प्याज हरी मिर्च नींबू का रस नमक लाल मिर्च काला नमक और स्पेशल चटनी को मिक्स करके तैयार करते हैं. जो ग्राहक के डिमांड करते ही 1 मिनट में बनकर तैयार हो जाती है. सोंठ स्पेशल चटनी मुख्य रूप से इमली और गुड़ की होती है जिसमें वह घर में तैयार कर सीक्रेट मसाले डालते है और इस चटनी को बनाने में करीब एक घंटा लगता हैं.

About the Author

Rajneesh Kumar Yadav

मैं रजनीश कुमार यादव, 2019 से पत्रकारिता से जुड़ा हूं. तीन वर्ष अमर उजाला में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया. तीन वर्षों से न्यूज18 डिजिटल (लोकल18) से जुड़ा हूं. ढाई वर्षों तक लोकल18 का रिपोर्टर रहा. महाकुंभ 2025 …और पढ़ें

homemadhya-pradesh

20 साल से जुहू चौपाटी वाले भेल पूरी का स्वाद से दे रहे पिता और बेटा



Source link