232 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड हुआ स्वाहा…पाकिस्तान में बना महारिकॉर्ड

232 साल पुराना  वर्ल्ड रिकॉर्ड हुआ स्वाहा…पाकिस्तान में बना महारिकॉर्ड


Last Updated:

World Record Alert: पाकिस्तान में एक क्रिकेट मैच के दौरान 40 रन का टारगेट विपक्षी टीम हासिल नहीं कर सकी. फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 231 साल पुराना विश्व कीर्तिमान अब टूट गया है. पाकिस्तान टेलीविजन टीम ने चालीस रन का टारगेट डिफेंड कर अपने नाम बड़ा रिकॉर्ड दर्ज कर लिया है.

232 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड टूटा.

नई दिल्ली. कहते हैं रिकॉर्ड बनते हैं टूटने के लिए.क्रिकेट में एक ऐसा रिकॉर्ड टूटा है जो 232 साल से कोई तोड़ नहीं पाया था.इस महारिकॉर्ड को पाकिस्तान की टीम ने तोड़ दिया है. फर्स्ट क्लास क्रिकेट में ऐसा पहली बार हुआ है जब कोई टीम 40 रन का अपना स्कोर डिफेंड करने में सफल रही है. यह मैच पाकिस्तान में पीटीवी और एसएनजीपीएल की टीमों के बीच हुआ. मुकाबले को जीतने के लिए एसएनजीपीएल टीम को 40 रन की दकरार थी लेकिन उसकी पूरी टीम 37 रन बनाकर पवेलियन लौट गई.और पीटीवी टीम के नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज हो गया. जो आज से पहले इतना कम स्कोर कोई भी टीम डिफेंड नहीं कर पाई थी.इससे पहले, साल 1794 में लॉर्डस के मैदान पर खेले गए ओल्डफील्ड साइड और मेरिलबोन क्रिकेट क्लब के बीच मुकाबले में 41 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम 34 रन पर ढेर हो गई थी. क्रिकेट का अब यह महारिकॉर्ड टूट गया है और नया रिकॉर्ड पर नाम पाकिस्तान की टीम ने लिखवा लिया है.

पाकिस्तान टीवी (पीटीवी) ने प्रेसिडेंट्स ट्रॉफी में प्रथम श्रेणी क्रिकेट के इतिहास में सबसे कम स्कोर का सफलतापूर्वक बचाव कर 232 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया. पीटीवी ने सुई नॉर्दर्न गैस के खिलाफ 40 रन के लक्ष्य का बचाव करते हुए अपना नाम रिकॉर्ड बुक में दर्ज कराया. पीटीवी ने यह मैच महज दो रन से जीता और 232 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया. इससे पहले 1794 में लॉर्ड्स में ओल्डफील्ड टीम ने एमसीसी के खिलाफ 41 रन का बचाव करते हुए छह रन से जीत दर्ज की थी.

232 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड टूटा.

पीटीवी के बाएं हाथ के स्पिनर अली उस्मान ने नौ रन देकर छह विकेट झटककर इतिहास रचने में अहम भूमिका निभाई जिससे सुई नॉर्दर्न की टीम महज 37 रन पर ढेर हो गई. इस चार दिवसीय मैच में पीटीवी अपनी पहली पारी में सिर्फ 166 रन पर सिमट गई थी. इसके जवाब में सुई नॉर्दर्न ने 238 रन बनाकर 72 रन की बढ़त हासिल की. पीटीवी दूसरी पारी में केवल 111 रन ही बना सकी और उसकी कुल बढ़त 40 रन की थी.लग रहा था कि मैच उनके हाथ से निकल गया है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ.

कराची के नेशनल स्टेडियम में एसएनपीएल के कप्तान शमील हुसैन ने टॉस जीतकर पहले पीटीवी को बल्लेबाजी पर उतारा.पीटीवी टीम 166 रन पर ढेर हो गई. उसकी ओर से अमाद बट ने सबसे ज्यादा 46 रन की पारी खेली. एसएनजीपीएल के लिए शहजाद गुल ने 40 रन देकर 4 विकेट लिए. इसके जवाब में विकेटकीपर सैफुल्लाह बंगश (71) ने एसएनजीपीएल को 129-7 से 238 तक पहुंचाया. पीटीवी के लिए बट (3-42), इसरार हुसैन (3-66), और अली उस्मान (4-66) ने शानदार गेंदबाजी की.

About the Author

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

homecricket

232 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड हुआ स्वाहा…पाकिस्तान में बना महारिकॉर्ड



Source link