IND VS NZ: बस ‘रोको’ दिख जाएं… झलक पाने के लिए भारी उत्साह, टिकट नहीं मिला तो स्टेडियम के बाहर खड़े फैन्स

IND VS NZ: बस ‘रोको’ दिख जाएं… झलक पाने के लिए भारी उत्साह, टिकट नहीं मिला तो स्टेडियम के बाहर खड़े फैन्स


Last Updated:

IND VS NZ वनडे का निर्णायक मुकाबला होलकर स्टेडियम इंदौर में है, टिकट न मिलने पर भी विराट कोहली और रोहित शर्मा की झलक पाने को युवा स्टेडियम के बाहर इंतजार कर रहे हैं. देखिए बातचीत में क्या बोले…

IND VS NZ: 18 जनवरी रविवार को होलकर स्टेडियम में होने वाले भारत और न्यूजीलैंड के मुकाबले को लेकर इंदौर में माहौल पूरी तरह से क्रिकेट में हो चुका है. ‌वनडे का यह तीसरा मुकाबला इसलिए भी खास है, क्योंकि 1-1 से दोनों टीमें बराबर पर हैं और यह मैच निर्णायक होगा. वहीं, दर्शक भारी संख्या में प्रैक्टिस मैच देखने के लिए भी होल्कर स्टेडियम के पास पहुंच रहे हैं.

क्रिकेट प्रेमी खासकर युवा दूर-दूर से मैच देखने के लिए आए हैं. जबलपुर से खास तौर पर विराट कोहली की एक झलक पाने आए कुछ युवा मिले, जिन्होंने बताया कि उन्हें रात भर जागने पर भी टिकट नहीं मिल पाया. लेकिन, वह एक बार विराट कोहली की झलक पाना चाहते हैं बस इसलिए स्टेडियम के बाहर उनका इंतजार कर रहे हैं.

बस रोहित-विराट दिख जाएं
वहीं, खंडवा से आए कुछ युवाओं ने बताया कि हर बार मैच देखते हैं, लेकिन इस बार क्रेज इतना है कि उन्हें टिकट ही नहीं मिल पाया, इसलिए वह प्रैक्टिस मैच के दौरान रोहित और विराट कोहली को खेलते देखने आए हैं. क्रिकेट प्रेमी राम माधव कहते हैं कि उन्हें बस रोको (रोहित-विराट) को खेलते हुए देखने का इंतजार है. शायद इंदौर में उनका आखिरी मैच होगा. इसे वो यादगार बनाना चाहते हैं. इंदौर स्टेडियम में विराट कोहली या रोहित शर्मा शतक लगाएंगे.

मैच की तैयारियां पूरी
‌इंदौर मैच के लिए पूरी तरह तैयार होलकर स्टेडियम में तैयारियां पूरी कर दी गई हैं. लास्ट फाइनल चेक किए जा रहे हैं. दोनों टीम अभी इंदौर पहुंच गई हैं. प्रैक्टिस मैच चल रहे हैं. इसी को देखने के लिए दर्शकों की भारी भीड़ स्टेडियम के बाहर जमा हो गई है. खासकर लोग जिन्हें मैच का टिकट नहीं मिल पाया, वे प्रैक्टिस मैच देखकर ही इसे याद के रूप में संजोना चाहते हैं.

होलकर स्टेडियम में ब्लैक कॉटन सॉइल से पिच तैयार की गई है. यह मालवा की अपनी मिट्टी पर बनी पिच है. पिच एक्सपर्ट का मानना है कि ओस के कारण मैच पर असर पड़ सकता है, जो भी टीम बाद में बैटिंग करेगी, उसे थोड़ा एडवांटेज मिल सकता है.

About the Author

Rishi mishra

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें

homecricket

IND VS NZ: बस ‘रोको’ दिख जाएं… टिकट नहीं मिला तो स्टेडियम के बाहर खड़े फैन्स



Source link