MPBSE: 3 घंटे, 100 अंक, फरवरी में होगी एमपी बोर्ड परीक्षा, फाइनल तैयारी के लिए जानें टिप्स

MPBSE: 3 घंटे, 100 अंक, फरवरी में होगी एमपी बोर्ड परीक्षा, फाइनल तैयारी के लिए जानें टिप्स


नई दिल्ली (MPBSE MP Board Exam 2026). मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 2026 की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के टाइम टेबल में बदलाव किया है. एमपी बोर्ड परीक्षा 2026 की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स को mpbse.nic.in पर रिवाइज्ड शेड्यूल चेक कर लेना चाहिए. एमपी बोर्ड परीक्षा सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे के बीच एक ही पाली में होगी. एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं परीक्षा 2026 से पहले अब कोई भी नई किताब या नए नोट्स पढ़ने की गलती न करें.

एमपी बोर्ड परीक्षा 2026 में 90 प्रतिशत से ज्यादा मार्क्स स्कोर करने के लिए हर विषय का सिलेबस, परीक्षा पैटर्न और मार्किंग स्कीम समझना जरूरी है. मध्य प्रदेश बोर्ड सैंपल पेपर और पिछले कुछ सालों के पेपर सॉल्व करके परीक्षा पैटर्न और मार्किंग स्कीम समझ सकते हैं. सिर्फ यही नहीं, कई बार इन्हीं पेपर में से सवाल रिपीट भी हो जाते हैं. इससे आपको अंदाजा लग जाएगा कि एमपी बोर्ड परीक्षा 2026 में किस तरह के सवाल पूछे जा सकते हैं. जानिए एमपी बोर्ड परीक्षा 2026 की फाइनल तैयारी के टिप्स.

एमपी बोर्ड परीक्षा 2026 टाइम टेबल

मध्य प्रदेश बोर्ड10वीं और 12वीं की परीक्षाएं फरवरी 2026 से मार्च 2026 के  बीच होंगी. मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने कुछ दिन पहले बोर्ड परीक्षा का रिवाइज्ड शेड्यूल जारी किया था.

MP Board 12th Exam 2026: एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं का शेड्यूल

शुरुआत: 10 फरवरी 2026 (अंग्रेजी का पेपर).

खत्म: 7 मार्च 2026 (हिंदी का पेपर – संशोधित).

मुख्य पेपर: फिजिक्स और इकोनॉमिक्स 13 फरवरी को, केमिस्ट्री और हिस्ट्री 18 फरवरी को और मैथ 25 फरवरी को.

MP Board 10th Exam 2026: एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं का शेड्यूल

शुरुआत: 13 फरवरी 2026 (उर्दू का पेपर).

खत्म: 6 मार्च 2026 (हिंदी का पेपर – संशोधित).

मुख्य पेपर: गणित 24 फरवरी को, विज्ञान 27 फरवरी को और सामाजिक विज्ञान 2 मार्च को होगा.

प्रैक्टिकल परीक्षाएं: रेगुलर स्टूडेंट्स के लिए प्रैक्टिकल परीक्षाएं उनके ही स्कूलों में 10 फरवरी से 10 मार्च 2026 के बीच आयोजित की जाएंगी.

एमपी बोर्ड परीक्षा 2026 का सिलेबस और टाइम टेबल कहां और कैसे चेक करें?

एमपी बोर्ड परीक्षा 2026 की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स को सभी अपडेट्स के लिए मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की ऑफिशियल वेबसाइट चेक करने की सलाह दी जाती है.

  • एमपी बोर्ड की वेबसाइट: सबसे पहले mpbse.nic.in पर जाएं.
  • टाइम टेबल के लिए: होमपेज पर ‘Time Table’ टैब पर क्लिक करें और ‘संशोधित परीक्षा कार्यक्रम 2026’ लिंक डाउनलोड करें.
  • सिलेबस और ब्लूप्रिंट: ‘Academics’ सेक्शन में जाकर हर विषय का लेटेस्ट सिलेबस और मार्किंग स्कीम देख सकते हैं. इससे पता चलेगा कि किस चैप्टर से कितने अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे.

एमपी बोर्ड परीक्षा 2026 की तैयारी कैसे करें?

एमपी बोर्ड परीक्षा 2026 शुरू होने में अब 1 महीने से भी कम वक्त बचा है. ऐसे में नई किताबें या नए चैप्टर पढ़ने की भूल न करें. आप अब तक जो पढ़ चुके हैं, बस उसी को रिवाइज करते रहें. जानिए एमपी बोर्ड परीक्षा 2026 की फाइनल तैयारी के बेस्ट टिप्स:

  • समझें ब्लूप्रिंट: एमपी बोर्ड अपनी परीक्षाओं के लि खास ब्लूप्रिंट जारी करता है. उन चैप्टर्स पर ज्यादा ध्यान दें, जिनसे दीर्घ उत्तरीय (Long Answer) प्रश्न आने की संभावना ज्यादा है.
  • पिछले वर्ष के प्रश्न पत्र (PYQs): पिछले 5 वर्षों के पेपर्स हल करना सफलता की कुंजी है. इससे प्रश्नों के पैटर्न और कठिनता के स्तर का अंदाजा होगा.
  • रिवीजन नोट्स: अब नई किताबें पढ़ने के बजा खुद के बनाए नोट्स से रिवीजन करें. फॉर्मूले और परिभाषाओं के लिए शॉर्ट-नोट्स डायरी तैयार रखें.
  • लिखने का अभ्यास: बोर्ड परीक्षा में प्रेजेंटेशन बहुत मायने रखता है. साफ लिखावट और डायग्राम का इस्तेमाल करके आप एक्सट्रा मार्क्स हासिल कर सकते हैं.
  • टाइम मैनेजमेंट: 3 घंटे के अंदर पूरा पेपर हल करने की प्रैक्टिस करें.

एमपी बोर्ड परीक्षा के किसी भी विषय से जुड़ा कोई भी सवाल हो तो समय रहते अपने शिक्षकों या सीनियर्स से बात करें. इसके लिए लास्ट मोमेंट का इंतजार न करें.



Source link