MPBSE Admit Card 2026: एमपी बोर्ड एडमिट कार्ड स्कूल से मिलेगा या ऑनलाइन? mpbse.mponline.gov.in पर आ गया लिंक

MPBSE Admit Card 2026: एमपी बोर्ड एडमिट कार्ड स्कूल से मिलेगा या ऑनलाइन? mpbse.mponline.gov.in पर आ गया लिंक


नई दिल्ली (MPBSE MP Board Admit Card 2026). मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले लाखों स्टूडेंट्स के लिए सबसे बड़ा अपडेट आया है. एमपी बोर्ड परीक्षा 2026 के एडमिट कार्ड जारी हो गए हैं. एमपी बोर्ड परीक्षा 2026 फरवरी में शुरू होगी. एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं परीक्षा 2026 एडमिट कार्ड के बिना किसी भी स्टूडेंट को केंद्र में एंट्री नहीं मिलेगी. एमपी बोर्ड परीक्षा 2026 से जुड़े सभी अपडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in पर चेक कर सकते हैं.

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने कुछ दिन पहले रिवाइज्ड एग्जाम शेड्यूल जारी किया था. स्टूडेंट्स को एमपी बोर्ड 10वीं टाइम टेबल 2026 और एमपी बोर्ड 12वीं टाइम टेबल 2026 चेक करके तैयारी करने की सलाह दी जाती है. कई स्टूडेंट्स एमपी बोर्ड एडमिट कार्ड 2026 को लेकर भी कंफ्यूजन में हैं. उन्हें समझ में नहीं आ रहा है कि एमपी बोर्ड परीक्षा 2026 का एडमिट कार्ड खुद डाउनलोड करना है या स्कूल जाकर कलेक्ट करना है. अगर आप भी इस बात से परेशान हैं तो जानिए इसका जवाब.

एमपी बोर्ड परीक्षा के एडमिट कार्ड डाउनलोड कैसे करें?

एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का एडमिट कार्ड डाउनलोड करना बहुत आसान है. हालांकि आप खुद इसे डाउनलोड नहीं कर सकते हैं. इसे सिर्फ स्कूल प्रिंसिपल ही डाउनलोड कर सकते हैं:

  • वेबसाइट पर जाएं: एमपी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in पर लॉगिन करें.
  • लिंक का चुनाव: होमपेज पर Examination / Enrollment Forms के लिंक पर क्लिक करें.
  • प्रिंट एडमिट कार्ड: अब आपको ‘Print Main Exam Admit Card 2026’ का विकल्प दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें.
  • विवरण भरें: अपना ‘आवेदन क्रमांक’ (Application Number) दर्ज करें और कैप्चा कोड भरकर सबमिट करें.
  • डाउनलोड और प्रिंट: आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा. इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए 2-3 प्रिंटआउट निकाल लें.

एमपी बोर्ड एडमिट कार्ड में क्या-क्या चेक करें?

जैसे ही आपका एडमिट कार्ड आपके हाथ में आए, इन जानकारियों को बहुत ध्यान से जांच लें:

  • छात्र का नाम और स्पेलिंग
  • माता-पिता का नाम
  • विषय और कोड
  • परीक्षा केंद्र का पता
  • फोटो और सिग्नेचर

अगर एमपी बोर्ड परीक्षा एडमिट कार्ड में गलती हो तो क्या करें?

अगर एमपी बोर्ड परीक्षा के एडमिट कार्ड में नाम, जन्मतिथि या विषय में कोई गलती है तो घबराएं नहीं. आप तुरंत अपने स्कूल के प्रिंसिपल से संपर्क करें. बोर्ड त्रुटि सुधार के लिए निश्चित समय देता है. स्कूल लॉगिन के माध्यम से ऑनलाइन संशोधन के लिए आवेदन किया जा सकता है. याद रखें, गलत जानकारी वाला एडमिट कार्ड परीक्षा केंद्र पर परेशानी का सबब बन सकता है.

परीक्षा हॉल के लिए जरूरी निर्देश

  • समय पर पहुंचें: एडमिट कार्ड पर दिए गए रिपोर्टिंग टाइम से कम से कम 1 घंटा पहले केंद्र पर पहुंचें.
  • पहचान पत्र: एडमिट कार्ड के साथ अपना आधार कार्ड या स्कूल आईडी प्रूफ भी साथ रखें.
  • प्रतिबंधित वस्तुएं: मोबाइल, कैलकुलेटर या किसी भी तरह की डिजिटल घड़ी परीक्षा हॉल में न ले जाएं.
  • हस्ताक्षर: एडमिट कार्ड पर निर्धारित जगह पर अपने हस्ताक्षर और पर्यवेक्षक (Invigilator) के हस्ताक्षर जरूर सुनिश्चित करें.

एमपी बोर्ड एडमिट कार्ड कैसे मिलेगा?

परीक्षा हॉल में प्रवेश के लिए आपको वही एडमिट कार्ड ले जाना चाहिए जिस पर स्कूल प्रिंसिपल ने साइन किया हो और आधिकारिक सील लगाई हो. स्कूलों के पास अपनी लॉगिन आईडी होती है, जिससे वे सभी छात्रों के एडमिट कार्ड एक साथ डाउनलोड करते हैं. स्कूल वाले उस पर प्रिंसिपल की सील लगाते हैं, तभी वह परीक्षा केंद्र पर मान्य होता है. अगर आप खुद ऑनलाइन डाउनलोड किया हुआ एडमिट कार्ड ले जाते हैं तो उस पर भी आपको अपने स्कूल के प्रिंसिपल के साइन और सील करवानी होगी.

जैसे ही एमपी बोर्ड एडमिट कार्ड 2026 मिले, उसकी 2-3 फोटोकॉपी करवाकर अलग-अलग बैग या फाइल में रख लें. कई बार असली एडमिट कार्ड खो जाने पर ये कॉपियां बहुत काम आती हैं.



Source link