भारत के सबसे युवा विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने एक मैच में फ्लॉप होने के बाद अंडर-19 वर्ल्ड कप में अपना जलवा दिखाना शुरू कर दिया है. उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ तूफानी पारी खेली और विराट कोहली के एक बड़े रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया है. बांग्लादेश अंडर-19 टीम के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी ने 72 रन की दमदार पारी खेलकर टीम इंडिया को एक लड़ाकू स्कोर तक पहुंचाया. उनके साथी और कप्तान आयुष म्हात्रे इस मैच में फ्लॉप नजर आए. जिसके बाद पूरी जिम्मेदारी वैभव ने निभाई.
वैभव ने बनाया ये रिकॉर्ड
वैभव सूर्यवंशी यूथ वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन चुके हैं. यूथ वनडे में विराट के नाम 2 मैच में 978 रन का रिकॉर्ड था जिसमें उनके बल्ले से 6 अर्धशतक और एक शतकीय पारी देखने को मिली थी. लेकिन अब 14 साल की उम्र में ही वैभव सूर्यवंशी ने उन्हें पछाड़ दिया है. वैभव ने महज 20 मुकाबलों में ही कोहली के इस बड़े रिकॉर्ड को ध्वस्त कर नंबर-1 का ताज अपने सिर पर सजाया.
ताबड़तोड़ 1000 रन का रिकॉर्ड
बांग्लादेश के खिलाफ वैभव ने आतिशी अंदाज में 30 गेंद में अर्धशतक जमाया और 70 रन की पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 6 चौके और 3 छक्के जमाए. अब यूथ टेस्ट में उनके नाम 20 मैच में 1000+ रन दर्ज हो चुके हैं. शतक के मामले में वैभव सूर्यवंशी ने विराट कोहली को पछाड़ा है क्योंकि इस युवा सनसनी ने 3 शतक और 5 फिफ्टी के दम पर इस रिकॉर्ड को ध्वस्त किया है.
ये भी पढे़ं.. टीम इंडिया से लंबे वक्त से बाहर चल रहे अजिंक्य रहाणे, अब अचानक उठाया ये बड़ा कदम
भारत ने बनाए 238 रन
बांग्लादेश के खिलाफ मैच में कंट्रोवर्सी का असर देखने को मिला. दोनों कप्तानों के बीच हैंडशेक नहीं हुआ. पिछले मैच के हीरो अभिज्ञान कुंदु ने भी वैभव का साथ दिया और 90 रन की पारी खेली. कनिष्क ने 28 रन बनाए और भारत ने बोर्ड पर 238 रन टांग दिए. बारिश इस मैच में भी रोड़ा बनती नजर आ रही है. पिछले मैच में डीएलएस मैथड के चलते भारत ने आसान जीत दर्ज की थी.