U19 World Cup: टॉस के वक्त गर्म हुआ माहौल, भारत और बांग्लादेश के कप्तान ने नहीं मिलाया हाथ

U19 World Cup: टॉस के वक्त गर्म हुआ माहौल, भारत और बांग्लादेश के कप्तान ने नहीं मिलाया हाथ


भारत और बांग्लादेश के बीच बुलावायो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का मैच खेला जा रहा है. इस मैच के दौरान टॉस के वक्त एक तनावपूर्ण माहौल देखने को मिला है. भारत और बांग्लादेश के कप्तानों ने टॉस के दौरान हाथ नहीं मिलाया है. शनिवार को बुलावायो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में ICC U-19 वर्ल्ड कप 2026 के मैच के दौरान भारतीय U-19 के कप्तान आयुष म्हात्रे ने बांग्लादेशी कप्तान से हाथ नहीं मिलाया.

टॉस के वक्त गर्म हुआ माहौल

बांग्लादेश के कप्तान मोहम्मद अजीजुल हकीम तमीम की तबीयत खराब होने के कारण, उप-कप्तान जवाद अबरार टॉस के लिए आए. हालांकि, दोनों कप्तानों के हाथ न मिलाने से माहौल में तनाव साफ दिख रहा था. बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया. इसके बाद जवाद अबरार को आयुष म्हात्रे के पास से गुजरते हुए देखा गया, लेकिन दोनों ने एक-दूसरे से नजरें नहीं मिलाईं.

Add Zee News as a Preferred Source


अंडर-19 वर्ल्ड कप में नो-हैंडशेक

कुछ मिनट बाद, दोनों टीमों के खिलाड़ी राष्ट्रगान के लिए बाउंड्री पर इंतजार कर रहे थे. हालांकि, जब वे मैदान पर उतरे, तो उन्होंने एक बार फिर किसी भी तरह की बातचीत और हाथ मिलाने से परहेज किया. क्रिकेटर्स की बॉडी लैंग्वेज हाल के दिनों में भारत-बांग्लादेश संबंधों में आ रही गिरावट को साफ दिखा रही थी.

मुस्तफिजुर को रिलीज कर दिया गया

इस महीने की शुरुआत में, कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने BCCI के निर्देश मिलने के बाद मुस्तफिजुर रहमान को अपनी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 की टीम से रिलीज कर दिया था. आने वाले IPL सीजन में एकमात्र बांग्लादेशी खिलाड़ी मुस्तफिजुर को पिछले महीने मिनी-ऑक्शन में KKR ने 9.2 करोड़ रुपये में खरीदा था.

बांग्लादेश क्रिकेट जगत में गुस्सा फैल गया

हालांकि, बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के मामले बढ़ने के साथ ही, बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज को लीग से हटाने की मांग भी बढ़ने लगी थी. हालात को देखते हुए, BCCI ने KKR को मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज करने का निर्देश दिया और फ्रेंचाइजी ने बात मान ली, इस कदम से बांग्लादेश क्रिकेट जगत में गुस्सा फैल गया.

BCB ने ICC को चिट्ठी लिखी

तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज करने के जवाब में BCB ने ICC को चिट्ठी लिखी और भारत में सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए 2026 के T20 वर्ल्ड कप के अपने मैच श्रीलंका में शिफ्ट करने का आग्रह किया. बांग्लादेश सरकार ने देश में IPL के टेलीकास्ट पर भी रोक लगा दी है.





Source link